Sambhajinagar: सड़कों पर व्यवसाय करने वालों से यातायात में बाधा, हाथगाड़ी वालों को नियम पालन के निर्देश
Sambhajinagar Traffic Obstruction: छत्रपति संभाजीनगर में मनपा ने यातायात बाधित करने वाले हाथगाड़ी, ठेला और अस्थायी दुकानों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
cart vendors rules (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Encroachment: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने शहर की सीमा में अवैध रूप से व्यवसाय कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले हाथगाड़ी, ठेला और अस्थायी दुकानों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अनुशासनात्मक तथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
शहर के व्यस्त क्षेत्रों में हाथगाड़ी चालकों द्वारा बार-बार सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात प्रभावित किया जा रहा है। वर्तमान में त्योहारों का समय होने के कारण मुख्य बाजार क्षेत्रों में नागरिकों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो रही है।
नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
हाल ही में शहर के कटकट गेट और चिकलठाणा क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं। इन स्थानों पर हुए अतिक्रमण के कारण अग्निशमन दल और एंबुलेंस को समय पर पहुंचने में कठिनाई हुई। शहर के मध्य भाग में पहले से ही सड़कें संकरी हैं, जिन पर अतिक्रमण की वजह से स्थिति और गंभीर हो जाती है। किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के उद्देश्य से आयुक्त जी. श्रीकांत के निर्देशानुसार मनपा क्षेत्र में हाथगाड़ी, ठेला और अस्थायी दुकान संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
अन्यथा होगी दंडात्मक कार्रवाई
व्यवसायियों को ऐसे स्थान पर व्यापार करना होगा, जिससे ग्राहकों और यातायात को कोई बाधा न पहुंचे। इसके लिए मनपा द्वारा निर्धारित स्थानों पर हाथगाड़ी लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से व्यवसाय करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा हाथगाड़ी और अन्य सामान जब्त कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े: विधायक चव्हाण के ध्यानाकर्षण पर मंत्री मुश्रीफ का जवाब, घाटी को ‘एम्स’ दर्जा दिलाने करेंगे मांग
साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान यदि कोई नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता, संस्था या अन्य व्यक्ति बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मनपा प्रशासन ने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
