ट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
Hingna Encroachment Removal: हिंगना के वानाडोंगरी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया। विरोध की आशंका के बीच भारी पुलिस बल तैनात रहा।
- Written By: अंकिता पटेल
हिंगना अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण, बुलडोजर कार्रवाई,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Hingna Bulldozer Action: हिंगना लोक निर्माण विभाग द्वारा वानाडोंगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत शालिनी मेघे हॉस्पिटल चौक से वडधामना रोड के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को हटाया गया। इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है और इस कार्य को प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद लोकनिर्माण विभाग तथा नगर परिषद प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई।
क्षेत्र में कई पक्के मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण बुलडोजर की सहायता से पक्के निर्माण भी तोड़े गए। नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या, नागरिकों की असुविधा तथा भविष्य की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सड़क सुधार कार्य शुरू किया गया है।
सड़क निर्माण में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण, अतिक्रमण तथा सड़क सीमा में आने वाले निर्माण बाधा बन रहे थे। इसी कारण लोकनिर्माण विभाग और वानाडोंगरी नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 8 बजे से अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में किसानों को साहूकारों से बचाने की पहल, 43 हजार से अधिक किसानों ने लिया 320 करोड़ का फसल कर्ज
महाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला
वर्धा में बारिश के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा: साढ़े 3 साल में 1931 लोग हुए शिकार, स्वास्थ्य केंद्रों पर ASV अलर
मुंबई राजभवन में तैनात SRPF जवान ने की आत्महत्या, महिला सहकर्मी के शादी से इनकार का मामला
कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को समय-समय पर नोटिस दिए गए थे तथा स्वयं अतिक्रमण हटाकर सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके अनुसार कई नागरिकों ने अपने दुकान का माल, घरेलू सामान और अन्य वस्तुएं पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दी थीं। बावजूद इसके बड़ी मात्रा में अतिक्रमण होने के कारण प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में चोरों पर मेट्रो की नजर! 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, CCTV से सुलझे कई केस
माप और सीमांकन की कार्रवाई
इस अभियान के दौरान नगर परिषद के मुख्याधिकारी राहुल परिहार, एमआईडीसी थाने के प्रभारी गोकुल महाजन, लोक निर्माण विभाग हिंगना के उपविभागीय अभिवता, तकनीकी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सड़क के मूल नक्शे के अनुसार माप और सीमांकन की कार्रवाई भी की। मुख्याधिकारी राहुल परिहार ने कहा कि क्षेत्र में दोबारा कोई अतिक्रमण न हो, इसके लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
