Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठवाडा यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर और पत्नी की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Chhatrapati Sambhajinagar में सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त प्रोफेसर और उनकी वकील पत्नी की मौत। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 26, 2025 | 01:28 PM

पूर्व प्रोफेसर डॉ. रामराव माने व उनकी पत्नी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Road Accident: छत्रपति संभाजीनगर के पड़ेगांव मिटमिटा इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाले एक दंपति शाम के समय सड़क पर टहलने निकले थे। सड़क पार करते समय, एक तेज रफ्तार वाहन ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर और उनकी वकील पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख नंदनवन कॉलोनी निवासी डॉ. रामराव आत्माराम माने (71) और उनकी पत्नी रत्न माला रामराव माने (64) की दर्दनाक मौत हो गई।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की जानकारी छावनी पुलिस के अधिकारियों को मिलते ही वह तत्काल घटनास्थल पहुंचे। इस घटना को लेकर देर रात छावनी थाने में दंपति की मौत के मामले को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देर रात तक पुलिस उस वाहन चालक के तलाश में जुटी थी, जिसने दंपत्ति की जान ली।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur News: हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में सरकार, स्टेशन फ्लाईओवर के लिए पहली किस्त होगी जारी

मीरा भाईंदर में पानी संकट, 1350 मिमी मुख्य पाइपलाइन में लीकेज से आपूर्ति प्रभावित

भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड खाली करने की तैयारी, आयुक्त इटनकर ने तय की डेडलाइन, बायोमाइनिंग पूरा करने के दिए आदेश

मछुआरों के विरोध से अटकी जलमार्ग परियोजना, वसई-उत्तन नौका सेवा की तैयारी

मराठवाडा विद्यापीठ में रसायन शास्त्र के पढ़ाते थे माने

बता दें कि डॉ. रामराव माने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विद्यापीठ में रसायन शास्त्र पढ़ाते थे। वे विभागाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत थे। उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों में भी कार्य किया है।

इसके अलावा, डॉ. माने विभिन्न सरकारी समितियों में भी कार्यरत रहे हैं। साथ ही वे यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय के विभागीय केंद्र के निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी बॉम्बे उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ में वरिष्ठ वकील के रूप में कार्यरत रही हैं।

धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोग

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा आर्च आंगन सोसायटी के सामने हुआ जब दंपती सड़क पार कर रहे थे। तभी छत्रपति संभाजीनगर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और दोनों को सड़क पर गिरा पाया। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुछ समय के लिए यातायात जाम

छावनी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार (25 अक्टूबर) शाम लगभग 6।30 बजे मिटमिटा इलाके के आर्च आंगन स्थित एक वडापाव केंद्र के पास हुई। ने बताया कि डॉ. रामराव माने और उनकी पत्नी रत्न माला माने दोनों गंभीर रूप से इस दुर्घटना में घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें:- शिंदे ने खाेला शिकायत का पिटारा, दिल्ली में मोदी-शाह के साथ डेढ़ घंटे की मीटिंग, PM बोले- सब्र करो

आस-पास के नागरिकों ने डॉ. माने और उनकी पत्नी को इलाज के लिए घाटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने डॉ. राम माने और उनकी पत्नी रत्न माला माने दोनों को मृत घोषित कर दिया, उधर, इस दुर्घटना के बाद मिटमिटा परिसर में कुछ समय के लिए यातायात जाम लगा था।

लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल माने दंपति को तत्काल अस्पताल को पहुंचाया, लेकिन, वाहन चालक ने उन दोनों को तेज कार चलाकर अपनी चपेट में लेने से उनकी दर्दनाक मौत हुई।

Chhatrapati sambhajinagar road accident professor ramrao mane and his wife death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 01:28 PM

Topics:  

  • Accident
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Chhatrapati Sambhajinagar Police
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.