- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Election Mayor Reservation Draw
मनपा चुनाव के बाद 23वां महापौर कौन? आरक्षण बना सियासी चर्चा का केंद्र; शहर में बढ़ी उत्सुकता
Election Campaign: मनपा चुनाव प्रचार खत्म होते ही छत्रपति संभाजीनगर में 23वें महापौर पद के आरक्षण ड्रा को लेकर सियासी हलचल तेज है। आरक्षण कब और किस वर्ग के लिए होगा, इस पर नजरें टिकी हैं।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Maharashtra Politics: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद शहर के भावी नगरसेवकों की नजरें 23वें महापौर पद की आरक्षण ड्रा पर टिकी हुई हैं। यह पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा व किसे अवसर मिलेगा? यह मुद्दा इन दिनों चुनावी चर्चाओं के केंद्र में है।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहरभर में भाएं, डोर-टू-डोर मतदाता संपर्क व कॉर्नर मीटिंग्स जोर-शोर से हुआ है। सभी राजनीतिक दल सत्ता में आने के दावे कर रहे हैं। हालांकि, अब तक महापौर आरक्षण घोषित नहीं किया गया है व नागरिकों की नजरें उस पर लगी हैं।
अब तक की परंपरा के अनुसार आरक्षण ड्रा के बाद ही मनपा चुनावों की घोषणा होती रही है। वर्ष 2019 में नगर विकास विभाग की ओर से महापौर पद की आरक्षण ड्रा निकाला गया था।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: सड़क पर ‘जंगल के राजा’ की नाकाबंदी; हाथी ने वन अधिकारियों का काफिला रोका, रोमांचक वीडियो हुआ वायरल
लाइब्रेरी में असुविधाओं पर भड़के विधायक मिलिंद नरोटे, नपं प्रशासन को फटकार लगा एसी लगाने के दिए निर्देश
अमरावती में ST की रियायती यात्रा के लिए NCMC स्मार्ट कार्ड अनिवार्य; 74 हजार से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीयन
अर्जुनी मोरगांव के दीपेश जिवानी 5 साल बाद बरी, कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला
परंतु उस समय चुनाव संपन्न नहीं हो पाए। इसी कारण अब नई आरक्षण प्रक्रिया की जरूरत है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि इस बार चुनाव होने के बाद ही महापौर पद का ड्रा निकाला जा सकता है।
अब तक महापौर पद के लिए विभिन्न आरक्षण वर्गों के अंतर्गत नियुक्तियां की गई हैं। नागरिकों के पिछड़ा वर्ग आरक्षण से डॉ. भागवत कराड़ व विकास जैन, महिला आरक्षण के तहत विमल राजपूत व रुक्मिणी शिंदे को अवसर मिला था।
मतगणना के बाद बदल सकती है प्रतिक्रिया
सामान्य वर्ग से किशनचंद तनवाणी व विजया रहाटकर, ओबीसी महिला में अनीता घोडेले, सामान्य महिला में कला ओझा, सामान्य आरक्षण में त्र्यंबक तुपे व भगवान घड़ामोड़े वही अन्य पिछड़ा वर्ग अर्थात ओबीसी से नंदकुमार घोडेले को महापौर बनने का अवसर मिला था।
यह भी पढ़ें:-संयम ही सच्ची हीरोगिरी, स्टेयरिंग डेयरिंग के लिए नहीं; सड़क सुरक्षा संदेश, सिटी यूथ आइकॉन सम्मान
उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर 2019 को वर्ष 2020 की संभावित चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए ढाई वर्ष की अवधि के लिए महापौर पद का आरक्षण ड्रा निकाला गया था, जिसमें महापौर पद सामान्य महिला वर्ग के लिए घोषित किया गया था।
Chhatrapati sambhajinagar municipal election mayor reservation draw
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














