भाजपा के इन दिग्गजों पर चढ़ा होली का रंग, योगी आदित्यनाथ के डैशिंग लुक ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई चर्चा

BJP Leaders Celebrating Holi: होली का त्योहार अपने साथ लेकर आता है रंग, भंग, गुलाल और बहुत सारी मस्ती। रंगो का यह त्योहार सभी का पसंदीदा होता है। आज भारत में होली मनाई गई, इस होली पर भाजपा के दिग्गजों के चेहरे रंग-बिरंगे दिखाई दिए।
BJP Leaders Celebrating Holi
BJP Leaders Holi Photo (Source-IANS, Social Media)
Updated on
CM Yogi Adityanath
काला चश्मा, सिर पर गुलाल और मुस्कुराते योगी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में होली के अवसर पर डैशिंग लुक में नजर आए। (Image Source: IANS)
Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। (Image Source- IANS)
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लखनऊ में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। (Image Source- Social Media)
Brajesh Pathak
हाथ में पिचकारी और उंट की सवारी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को पुराने लखनऊ के चौक पर ऊंट पर सवार होकर होली का त्योहार मनाया। (Image Source: IANS)
Ravi Kishan
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भाजपा सांसद रवि किशन ने अपना होली लुक शेयर किया, साथ ही रवि किशन ने उनके आवास पर आए लोगों से मुलाकात भी की। (IMAGE SOURCE: SOCIAL MEDIA)
Chirag Paswan
होली पर बॉलीवुड लुक में दिखाई दिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, चिराग पासवान ने नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। (Image Source- IANS)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com