संभाजीनगर मनपा चुनाव की रणनीति तय: महायुति की बैठक, सीट बंटवारे पर अंतिम चरण
Municipal Corporation Elections: संभाजीनगर मनपा चुनाव को लेकर BJP व शिवसेना शिंदे गुट की अहम बैठक संपन्न हुई। दोनों दलों में सकारात्मक चर्चा हुई और सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द होने के संकेत मिले।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Politics Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव को लेकर छत्रपति संभाजीनगर में महायुति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला शहर अध्यक्ष किशोर शितोले के निवास पर संपन्न हुवी।
बैठक में भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और आगामी मनपा चुनाव रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे, सांसद भागवत कराड, विधायक संजय केणेकर, भाजपा चुनाव प्रमुख समीर राजुरकर मौजूद थे।
शिवसेना शिंदे गुट की ओर से जिला प्रमुख राजेंद्र जंजाल, विकास जैन और ऋषिकेश जैस्वाल भी उपस्थित थे। दोनो दलो के सूत्रो ने बताया कीबैठक के दौरान दोनों दलों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
आसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
विधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
नेताओं ने संकेत दिए कि महायुति की घोषणा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे ने कहा कि दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है और गठबंधन में चुनाव लड़ने की इच्छा स्पष्ट है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण सभी कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर कल शुक्रवार को आयोजित बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष किशोर शितोले ने जानकारी देते हुए कहा। कि बैठक में बेहद सकारात्मक माहौल रहा। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है और अगले दौर की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।
उनका कहना था कि दोनों दलों के लिए गठबंधन में चुनाव लड़ना अधिक लाभदायक रहेगा। महायुति की इस बैठक के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आगामी महानगरपालिका चुनाव में भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट एकजुट होकर मैदान में उतरेंगे।
शिंदे गुट के साथ युति कर चुनाव लड़ना तय
बता दे कि बैठक से पूर्व ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए साफ किया की हम शिंदे सेना के साथ मिलकर ही मनपा चुनाव लड़ना चाहते है। इसको लेकर हमारे पास आला कमान का भी आदेश आ चुका है।
यह भी पढ़ें:-रोशनी, सितारे व क्रिसमस ट्री से जगमगाए गिरजाघर व बाजार, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम; प्रशासन सतर्क
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा और शिंदे सेना मिलकर ही मनपा चुनाव लड़ना तय है। हाल ही में नगरपालिका व नगर पंचायत के परिणाम सामने आये। इन परिणामों में छत्रपति संभाजीनगर जिले में भाजपा व शिंदे सेना को बहुत अधिक प्रतिसाद नहीं मिला। ऐसे में भाजपा व शिंदे सेना गठबंधन कर ही चुनाव लडना चाहते है।
