पुणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
PCMC New Metro DPR Plan: पिंपरी-चिंचवड शहर की यातायात व्यवस्था को नई गति देने के लिए महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महामेट्रो) ने निगडी से चाकण रुट के लिए एक नया और संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया है।
लगभग 40.126 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित मेट्रो रुट के डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसमें स्टेशनों की संख्या बढ़ाना भी शामिल है। वर्तमान में यह संशोधित प्लान महानगरपालिका के नए परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
शहर में फिलहाल पिंपरी से स्वारगेट तक मेट्रो सेवा परिचालित है, जबकि निगडी तक के विस्तार का कार्य प्रगति पर है। नए संशोधित प्लान के अनुसार इस पूरे मार्ग को साढ़े तीन चरणों में विकसित करने की योजना है। 40.126 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में अब कुल 32 मेट्रो स्टेशन और 4 डिपो प्रस्तावित हैं। इस विशाल बुनियादी ढांचा परियोजना की अनुमानित लागत 10,468 करोड़ 51 लाख रुपये आंकी गई है।
निगडी से चाकण तक का यह मेट्रो मार्ग दोहरे (डबल) ट्रैक पर आधारित होगा। यह रुट विशेष रूप से चाकण के औद्योगिक बेल्ट और वहां काम करने वाले लाखों श्रमिकों के लिए ‘लाइफलाइन’ साबित होगा। इस रूट के दायरे में मोशी, चहर्होली, दिघी, भोसरी, तलवडे, रुपीनगर, आकुर्डी, प्राधिकरण, कासारवाडी, पिंपरी चिंचवड जैसे महत्वपूर्ण आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र आएंगे। इससे न केवल नागरिकों को तेज और सुगम परिवहन मिलेगा, बल्कि सड़कों पर होने वाले यातायात जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- पुणे मनपा में प्रशासक राज खत्म, नगरसेवकों की वापसी के साथ पसंदीदा अधिकारियों की मांग तेज
इस परियोजना के लिए फंड जुटाने का खाका भी तैयार कर लिया गया है। कुल लागत में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत होगी।