Sambhajinagar मनपा का एक्शन प्लान, डिजिटल होर्डिंग से 100 करोड़ जुटाने की तैयारी; विभागों को टारगेट
Sambhajinagar Municipal Revenue: संभाजीनगर मनपा ने आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए 100 दिनों में 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय जुटाने का लक्ष्य रखा है।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर मनपा आय योजना( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Property Tax Collection: छत्रपति संभाजीनगर मनपा की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और भविष्य की परियोजनाओं के खर्च को ध्यान में रखते बड़ी हुए मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि संपत्ति कर के अलावा अन्य खोतों से कम से कम 200 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय जुटाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें और इसके लिए आगामी 100 दिनों का विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया जाए।
मनपा के सभी विभाग प्रमुखों के साथ आयोजित बैठक में आयुक्त ने आय बढ़ाने, खर्च कम करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए बैठक में मनपा आयुक्त येडगे ने शहर में लगाए गए डिजिटल होर्डिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक साइरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
नितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
वर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात
सातपुर प्रभाग के नए सभापती समाधान देवरे के सामने समस्याओं का पहाड़, बुनियादी सुविधाओं की किल्लत
उन्होंने निर्देश दिया कि इस माध्यम से कर वसूली बढ़ाने की संभावनाओं पर गंभीरता से काम किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि डिजिटल होर्डिंग के माध्यम से 100 करोड़ रुपये तक आय जुटाने का लक्ष्य रखा जाए।
इसके लिए संबंधित अधिकारी मुंबई और पुणे जाकर वहां की व्यवस्था और कर वसूली के मॉडल का अध्ययन करें और उसी आधार पर संभाजीनगर में नई व्यवस्था तैयार करें।
नई जल योजना के लिए सोलर पैनल लगाने के निर्देश
बैठक में आयुक्त देडगे ने आगामी नई पेयजल योजना को ध्यान में रखते हुए बिजली खर्च कम करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए भविष्य में बिजली का उपयोग काफी बढ़ने वाला है।
इसलिए लेखा विभाग, तकनीकी विभाग और पेयजल आपूर्ति विभाग समन्वय के साथ बैठक कर सोलर पैनल लगाने की योजना तैयार करे उन्होंने निर्देश दिया कि सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया पर तेजी से काम किया जाए और इसके लिए उपयुक्त जगह जल्द से जल्द खोजी जाए। इससे मनपा को बिजली खर्च में बड़ी बचत हो सकती है और दीर्घकालीन रूप से आर्थिक भार कम होगा।
जल योजना के लिए 822 करोड़ का लिया गया है कर्ज
आयुक्त ने बैठक में बताया कि मनपा प्रशासन ने नई पेयजल योजना के लिए 822 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। है। ऐसे में मनया की आय बढ़ाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संपत्ति कर के अलावा 200 करोड़ रुपये अन्य स्त्रोतों से जुटाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि भविष्य में विलीय दबाव कम हो सकें, बैठक में आयुक्त ने लेखा विभाग को निर्देश दिए कि हुडको से लिए गए कर्ज की अदायगी को लेकर अभी से नियोजन किया जाए, उन्होंने कहा कि कर्ज की राशि आगामी समय में हर माह चुकानी होगी।
इसलिए वित्तीय नियोजन अभी से तैयार किया जाए ताकि मनपा को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। आयुक्त ने मनपा में बिजली के अनावश्यक उपयोग की रोकने के लिए पावर सेविंग योजना तैयार करने को कहा।
उन्होंने स्टेशनरी के अत्यधिक उपयोग, वाहनों के अनावश्यक इस्तेमाल और अन्य खर्चों पर भी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। इससे मनपा का खर्च कम किया जा सकेगा।
कार्यालयीन अनुशासन के लिए सख्त निर्देश
बैठक में प्रशासनिक अनुशासन को लेकर भी कई निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कार्यालयीन समय में बाहर जाता है तो उसकी जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाए, सभी अधिकारी और कर्मचारी आई कार्ड लगाकर ही कार्यालय में प्रवेश करें।
कार्यालयीन समय में समय की बर्बादी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। आयुक्त ने कहा कि मनपा में सभी प्रशासनिक कार्यों में ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग किया जाए और ऑफलाइन फाइलों का व्यवहार बंद किया जाए, इससे पारदर्शिता और कामकाज की गति दोनों बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें:-11 अप्रैल का इतिहास: समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म और कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन
साथ ही सभी विभागों को अपने कार्यालय साफ-सुथरे रखने के निर्देश दिए गए, जहां रद्दी सामग्री पड़ी है उसे हटाकर कार्यालयों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया।
आयुक्त येडगे ने स्पष्ट कहा कि नागरिकों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र देने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए, सभी विभाग नागरिक सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दें।
