वर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात
Wardha Monsoon Work: वर्धा नगर परिषद मानसून से पहले शहर के छोटे-बड़े नालों की सफाई के लिए ₹29 लाख खर्च कर रही है। जलभराव रोकने के लिए 40 कामगारों की टीम और जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं।
- Written By: रूपम सिंह
Wardha Municipal Council Infrastructure News: आगामी कुछ ही दिनों में मान्सून आरंभ होनेवाला है। ऐसे में छोटे-बड़े व मध्यम नालों की सफाई का कार्य नगर परिषद प्रशासन ने हाथ में लिया है। 40 कामगारों की टीम इस कार्य के लिए नियुक्त की गई है। जेसीबी व अन्य मशीनों का इस कार्य के लिए उपयोग होगा, इसके लिए सुक्ष्म नियोजन करने की जानकारी नगर परिषद प्रशासन द्वारा दी है।
शहर के विविध हिस्सों से बडे व मध्यम व छोटे नाले गुजरते है। इन दिनों लगभग सभी नाले कचरे से भरे हुए हैं। अगर बारिश के पूर्व उचित सफाई नहीं हुई तो अनेक जगह जलभराव की स्थिति निर्माण हो सकती है। हालाकि, पिछले वर्ष कहीं पर भी जलभराव की स्थिति नहीं निर्माण हुई थी।
किंतु, वर्ष 2024 में वर्धा शहर पुलिस थाने के पिछे सिंधी लाईन परिसर एवं भामटीपुरा में जलभराव से नागरिकों को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार बारिश पूर्व नाले सफाई के कार्य को देरी हुई है। लेकिन इसके पिछे आचारसंहिता व मजीप्रा कार्यालय में मान्यता मिलने में देरी, ऐसा कारण नप के स्वास्थ्य व सफाई विभाग के द्वारा बताया जा रहा है, फिर भी इस बार बारीश देरी से होने के कारण 10 से 15 दिनों में अच्छे से सफाई का कार्य पूर्ण होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
सफाई कार्य के लिए 29 लाख होंगे खर्च
इस कार्य के लिए 29 लाख रुपयों का खर्च किया जाएगा, जिसमें महादेवपुरा, भामटीपुरा, गॉड प्लाट, रामनगर, कृष्णनगर, हिंदनगर, सानेवाडी, स्टेशनफैल, पुलफैल, इतवारा, गणेशनगर आदि विविध परिसर के बड़े नालों का समावेश है। शहर में जहां भी बारिश की वजह से समस्या निर्माण हो सकती है, ऐसी जगहों की जांच टीम द्वारा की जाएगी, ऐसा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- बोर टाइगर प्रोजेक्ट के दैत्यगढ़ में भीषण आग से 34.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्वाहा; दुर्लभ वन संपदा खाक
नालों की सफाई पर हमारा पूरा ध्यान
वर्धा शहर के सभी प्रभागों में छोटे, बड़े नालों की सफाई का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए है। इस कार्य में 40 लोगों की टीम नियुक्त कर सुक्ष्म नियोजन किया है। इसके अलावा संबंधित प्रभागों के नगरसेवकों को टीम से समन्वय रखकर काम अच्छे से करवाने के दृष्टिकोण से चर्चा हुई। शहरवासियों के हर समस्या का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। – सुधिर पांगुल, नगराध्यक्ष, नप वर्षां
