सुबह धूमधाम से उद्घाटन, शाम को लगा 10 हजार का जुर्माना, संभाजीनगर मनपा ने माधव सोलर एनर्जी पर क्यों लगाया फाइन
Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने माधव सोलर एनर्जी पर सार्वजनिक सड़क पर कचरा फैलाने के लिए 10,000 का जुर्माना लगाया। उद्घाटन समारोह के बाद सड़क पर फैलाया झूठा कचरा गया था।
- Written By: आकाश मसने
छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने माधव सोलर एनर्जी पर लगाया 10 हजार का जुर्माना (फोटो नवभारत)
Chhatrapati Sambhajinagar Madhav Solar Energy Fine: अगर आप सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका अब सख्त एक्शन मोड में आ गई है। रविवार को दुकान के उद्घाटन समारोह के बाद सड़क पर कप-प्लेट और बचा हुआ खाना फेंकना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। मनपा की स्वच्छता टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान पर 10,000 रुपये का जुर्माना ठाेक दिया।
छत्रपति संभाजीनगर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए महानगरपालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत सातारा-देवलाई चौक स्थित माधव सोलर एनर्जी पर सड़क पर कचरा फेंकने के मामले में 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
उद्घाटन समारोह के बाद सड़क पर बिखरा मिला कचरा
जानकारी के अनुसार, रविवार 19 जुलाई को दुकान का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथि शामिल हुए थे, जिनके लिए चाय-नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की गई थी। समारोह समाप्त होने के बाद उपयोग किए गए कप, प्लेट और अन्य कचरे को दुकान के सामने सार्वजनिक सड़क पर फेंक दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर की सफाई व्यवस्था पर आर्थिक संकट, कचरा संकलन एजेंसी पर बढ़ा करोड़ों का मासिक बोझ
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान: मराठी भाषा संरक्षण की कार्ययोजना, लंदन में बनेगा विश्व मराठी केंद्र
Navabharat Nishanebaaz: अदालत में मामला काफी गंभीर, क्या ताजमहल था शिव मंदिर ?
पुणे मनपा सुरक्षा पर बवाल: आयुक्त बोले- जनप्रतिनिधियों की सिफारिश से हुई गार्डों की भर्ती
निरीक्षण टीम ने मौके पर ही सिखाया सबक
इसी दौरान छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के घनकचरा प्रबंधन विभाग की टीम क्षेत्र में स्वच्छता निरीक्षण कर रही थी। निरीक्षण के दौरान सड़क पर फैला कचरा मिलने पर मामले को गंभीरता से लिया गया। घनकचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त नंदकिशोर भोबे के निर्देश पर संबंधित प्रतिष्ठान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आयुक्त अमोल येडगे बोले- आगे भी जारी रहेगा अभियान
छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने कहा कि शहर को गंदा करने और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में बारिश से खिल उठीं पहाड़ियां, वीकेंड पर उमड़ी ट्रैकर्स और परिवारों की भारी भीड़
मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि गीले, सूखे और अन्य कचरे का पृथक्करण कर उसे निर्धारित स्थान पर ही डालें। साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक, निजी और पारिवारिक कार्यक्रमों को ‘जीरो वेस्ट’ और पर्यावरण अनुकूल बनाने का प्रयास करें, ताकि छत्रपति संभाजीनगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
-नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
