भारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
Sambhajinagar Heavy Rain: छत्रपति संभाजीनगर में भारी बारिश के बाद मनपा प्रशासन अलर्ट पर है। महापौर समीर राजूरकर और आयुक्त अमोल येडगे ने आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए।
- Written By: गोरक्ष पोफली
मेयर समीर राजूरकर और आयुक्त अमोल येडगे ने किया इमर्जेंसी कंट्रोल रूम का जायजा लिया (सोर्स: नवभारत फोटो)
Sambhajinagar Municipal Corporation Emergency Helpline: छत्रपति संभाजीनगर शहर में बुधवार दोपहर हुई जोरदार बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने नागरिकों के लिए विशेष सतर्कता परामर्श जारी करते हुए अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से नदी, नालों, पुलों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। प्रशासन ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए महानगरपालिका का आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह तैयार है और सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मनपा के अनुसार बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। विवेकानंद कॉलेज के पीछे एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही संबंधित दल ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया और यातायात सुचारू कराया।
इसके अलावा विजय नगर स्थित जय दुर्गा सोसायटी के भूमिगत परिसर, न्यू हनुमान नगर में अष्टविनायक मंदिर के पास एक मकान, उल्कानगरी के अगस्ती होम के सामने सड़क तथा सिडको एन-3 स्थित कम्युनिटी हॉल परिसर के अस्पताल के भूमिगत हिस्से में पानी भरने की शिकायतें मिलीं। अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन दल ने तत्काल पहुंचकर जल निकासी कर स्थिति सामान्य की।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
36.08 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
आपदा प्रबंधन कक्ष के अनुसार बुधवार को शहर में 36।08 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखा गया है।
महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
मेयर समीर राजूरकर और मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा कर बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटील, उप आयुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग प्रमुख अंकुश पांढरे तथा आपदा नियंत्रण कक्ष प्रमुख स्वप्नील सरदार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को सभी शिकायतों का तत्काल निराकरण करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन जारी
महानगरपालिका ने नागरिकों की सहायता के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0240-2617165 और 0240-2617166 जारी किए हैं। वहीं अग्निशमन नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0240-2334000 तथा व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9823270782 भी सार्वजनिक की गई है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी, नालों, पुलों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा तेज बहाव वाले मार्गों से वाहन न चलाएं। घरों के आसपास नालियों और जल निकासी मार्गों को अवरुद्ध न होने दें। टूटे हुए विद्युत खंभों, खुले बिजली के तारों और विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अफवाहों और अप्रमाणित संदेशों पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें। जिन क्षेत्रों में घरों में पानी घुसने की आशंका हो, वहां आवश्यक दस्तावेज, दवाइयां और जरूरी सामान सुरक्षित स्थान पर रखें। आपात स्थिति में बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों की विशेष देखभाल करने की भी अपील की गई है।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
