Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Mumbai Amritsar Express Fire: मुंबई से अमृतसर जा रही अमृतसर एक्सप्रेस की जनरेटर बोगी में जलगांव स्टेशन पर अचानक आग लग गई। धुएं के गुबार से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूझबूझ से हादसा टला हादसा।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस में लगी आग का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Amritsar Express Fire In Jalgaon: मुंबई से अमृतसर की ओर जा रही ट्रेन संख्या 11057 अमृतसर एक्सप्रेस में बुधवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ट्रेन की जनरेटर बोगी के ब्रेक डिस्क में अचानक भीषण आग लग गई। घटना का पता तब चला जब सुबह 7 बजे ट्रेन जलगांव रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से धुआं निकलते देख यात्री दहशत में आ गए और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। रेलवे कर्मचारियों और तकनीकी अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
तकनीकी खराबी बनी आग का कारण
मिली जानकारी के अनुसार, जब अमृतसर एक्सप्रेस जलगांव स्टेशन पर प्रवेश कर रही थी, तभी पटरी पर फंसी एक लोहे की चाबी अचानक निकलकर ट्रेन के डिवाइडर (DV) से टकरा गई। इस अप्रत्याशित टकराव के कारण ट्रेन के एयर प्रेशर में अचानक भारी कमी आ गई। दबाव कम होते ही इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम एक्टिव हो गया और बैगेज ब्रेक व जनरेटर कार बोगी के ब्रेक अचानक पूरी ताकत से दब गए। तेज रफ्तार ट्रेन में अचानक ब्रेक पैड चिपकने के कारण ब्रेक डिस्क में अत्यधिक घर्षण हुआ, जिसने कुछ ही सेकंड में चिंगारी और फिर आग का रूप ले लिया।
रेलवे कर्मचारियों की मुस्तैदी से टला हादसा
जैसे ही जनरेटर बोगी से धुएं का भारी गुबार निकलने लगा, स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, रेलवे के तकनीकी अधिकारियों और स्टेशन स्टाफ ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला। बोगी में मौजूद दो अग्निशामक यंत्रों की मदद से बेहद मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। कुछ ही मिनटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
यह भी पढ़ें:- क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
सवा घंटे की देरी के बाद ट्रेन रवाना
आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद, रेलवे के सीनियर इंजीनियरों और तकनीकी टीम ने बोगी की बारीकी से जांच की। सभी सुरक्षा प्रणालियों और ब्रेक डिस्क के पूरी तरह सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद ही अमृतसर एक्सप्रेस को सुबह लगभग 8:15 बजे आगे भुसावल स्टेशन की ओर रवाना किया गया।
राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और तकनीकी टीम की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है।
