छत्रपति संभाजीनगर में जल संकट: अवैध नल कनेक्शनों पर चलेगा मनपा का बुलडोजर, एक हजार कनेक्शन काटने की तैयारी
Sambhajinagar Water Crisis: संभाजीनगर में गहराते जल संकट के बीच मनपा ने 1000 अवैध नल कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। शहर में 320 MLD मांग के मुकाबले केवल 150-160 MLD पानी की आपूर्ति हो पा रही है।
- Written By: रूपम सिंह
Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Water Connections (Image- Social Media)
Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Water Connections Action News: छत्रपति संभाजीनगर शहर में बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग ने अवैध पानी कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। मुकुंदवाडी, सिल्क मिल कॉलोनी सहित शहर के कई इलाकों में मुख्य जल पाइपलाइन से लिए गए लगभग एक हजार अवैध नल कनेक्शनों को तोड़ने के लिए अगले सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जाएगा। गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहर में पानी की मांग तेजी से बढ़ने लगी है।
शहर की कुल दैनिक पानी की आवश्यकता लगभग 320 एमएलडी है, जबकि वर्तमान में प्रतिदिन केवल 150 से 160 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो पा रही है। इस कारण कई इलाकों में छह से आठ दिनों के अंतराल पर पानी मिलने की स्थिति बनी हुई है। महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग के अनुसार पानी वितरण में बाधा, पाइपलाइन में लीकेज और अवैध कनेक्शनों के कारण बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है।
28 जलकुंभों से की जा रही है शहर में जलापूर्ति
छत्रपति संभाजीनगर शहर में 28 जलकुंभों के माध्यम से लगभग ढाई लाख अधिकृत नल कनेक्शन धारकों को पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन अधिकृत कनेक्शनों के साथ बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन लिए जाने से पानी वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है, नई जलापूर्ति योजना के तहत शहर में नई पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन कई स्थानों पर पुरानी पाइपलाइनों से भी पानी की आपूर्ति जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
ड्रोन कंपनी में 15% मासिक रिटर्न का झांसा: छत्रपति संभाजीनगर में पूर्व सैनिक से 2 करोड़ की ठगी का मामला उजागर
नासिक में मानसून की सुस्ती से गहराया जलसंकट, सूख चुके हैं 8 जलाशय और 354 गांवों में टैंकरों से पानी की सप्लाई
PM आवास योजना (शहरी): छत्रपति संभाजीनगर में 11,120 घरों के लिए लाभार्थियों को 10% राशि जमा करने का अंतिम मौका
Western Railway: BMC और रेलवे के बीच 483 करोड़ का विवाद, 15 साल से पानी के कनेक्शन को तरस रहे 25 हजार यात्री
इन्हीं पुरानी पाइपलाइनों पर बड़ी संख्या में अवैध नल कनेक्शन लिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके कारण पानी का दबाव कम होना, वितरण में बाधा आना और कई क्षेत्रों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाना जैसी समस्याएं बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका ने विशेष टीमों का गठन कर शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध कनेक्शनों की जांच शुरू कर दी है।
जांच के दौरान मुकुंदवाडी, सिल्क मिल कॉलोनी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, जयभवानी नगर, संजय नगर, रोशन गेट, कटकट गेट और बुढीलेन जैसे इलाकों में मुख्य जल पाइपलाइनों पर बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन होने की आशंका जताई गई है, प्राथमिक जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में लगभग एक हजार अवैध कनेक्शन होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र बजट 2026-27: शिरूर से संभाजीनगर ग्रीनफील्ड हाईवे और एलिवेटेड रोड, जानें मराठवाड़ा को क्या मिला?
पानी आपूर्ति की मौजूदा स्थिति
शहर में इस समय पानी आपूर्ति पर काफी दबाव बना हुआ है। शहर की दैनिक आवश्यकता लगभग 320 एमएलडी है, जबकि वर्तमान में केवल 150 से 160 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। शहर के 28 जलकुंभों के माध्यम से लगभग ढाई लाख नल कनेक्शन धारकों को पानी दिया जाता है। लेकिन पाइपलाइन लीकेज, अवैध कनेक्शन और पानी चोरी के कारण बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। इसी कारण कई क्षेत्रों में लोगों को छह से आठ दिनों के अंतराल पर ही पानी मिल पा रहा है।
