ड्रोन कंपनी में 15% मासिक रिटर्न का झांसा: छत्रपति संभाजीनगर में पूर्व सैनिक से 2 करोड़ की ठगी का मामला उजागर
Sambhajinagar Investment Scam: ड्रोन कंपनी में 15% मासिक रिटर्न का लालच देकर पूर्व सैनिक व उनके रिश्तेदारों से करीब 2.37 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुकुंदवाड़ी पुलिस में केस दर्ज हुआ है
- Written By: रूपम सिंह
ड्रोन कंपनी, निवेश ठगी, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Drone Company Fraud: छत्रपति संभाजीनगर ड्रोन निर्माण करने वाली कंपनी में निवेश करने पर हर माह 15 फीसदी रिटर्न मिलने का लालच देकर एक पूर्व सैनिक व उनके रिश्तेदारों से 2 करोड़, लाख, 37 78, 550 रुपये का चूना लगाने की घटना प्रकाश में आई है। प्रकरण में कोल्हापुर के जलील किरनगी, सचिन झेपले, वैभव खामकर, सुशांत फडणीस व शिल्पा फडणीस के खिलाफ मुकुंदवाड़ी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
ड्रोन कंपनी में निवेश का झांसा देकर 15% रिटर्न का लालच, ठगी का आरोप
पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत पासलकर ने बताया कि मुकुंदवाड़ी निवासी किशोर बरडंवाल (54) को वर्ष 2021 में कंपनी में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने की जानकारी मिलने के बाद वे रिश्तेदार पवनकुमार पवार संग जुलाई 2021 में कोल्हापुर स्थित ‘के टू जेड’ कंपनी के कार्यालय पहुंचे।
सचिन व वैभव ने स्वयं को संचालक बताते हुए कहा कि ड्रोन कंपनियों व आईएफडी पैनल का निर्माण करती है। उत्पादों की बाजार में मांग होने व निवेशकों की जरूरत बताते हुए निवेश पर हर माह 15 प्रश रिटर्न देने का वादा भी किया। किरनगी व सुशांत ने भी निवेश करने व स्वयं की कंपनी बनाने की सलाह दी।
सम्बंधित ख़बरें
हमारी पुलिस दिल्ली जैसी नहीं है… अभिनंदन मोर्चे के दौरान राज ठाकरे ने की महाराष्ट्र पुलिस की जमकर तारीफ
पुणे में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-ताशों संग मनी खुशी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
गढ़चिरोली पुलिस का एक्शन: नक्सलियों के नाम पर खौफ पैदा कर रहे थे आरोपी, छत्तीसगढ़ कनेक्शन का खुलासा
गढ़चिरौली में फर्जी नक्सली बैनर का भंडाफोड़: दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक छत्तीसगढ़ का निवासी!
शेयर खरीदने का दिया प्रस्ताव
पासलकर ने बताया कि निवेश पर मिलने वाला रिटर्न 19 अक्टूबर 2023 के बाद बंद होने के बाद शिल्पा से पूछताछ करने पर आरोपियों ने ‘नेक्स्ट विजन’ नामक नई कंपनी शुरू करने व उसके जरिए भुगतान की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:-PM आवास योजना (शहरी): छत्रपति संभाजीनगर में 11,120 घरों के लिए लाभार्थियों को 10% राशि जमा करने का अंतिम मौका
किरनगी ने शालिनी सहकारी बैंक का अधिग्रहण करने व उसमें 55।80 लाख रुपये के शेयर खरीदने का प्रस्ताव दिया बरडंवाल के इनकार करने पर निवेश राशि बैंक की सदस्यता के उपयोग में लाने की बात कही गई व शहर में बैंक की शाखा देने का भी लालच दिया गया, विश्वास बनाए रखने किरनगी ने 30 लाख व सुशांत ने 20 लाख रुपये के वेक दिए, पर भुगतान नहीं किया।
