Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर की MGM विश्वविद्यालय के छात्रों को मिलेगा द हिंदू में प्रशिक्षण और इंटर्नशिप करने का अवसर

Sambhajinagar Media Career: एमजीएम विश्वविद्यालय और द हिंदू समूह के बीच एमओयू हुआ। पत्रकारिता छात्रों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, न्यूज़रूम अनुभव, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 12, 2026 | 02:43 PM

MGM यूनिवर्सिटी और द हिंदू के बीच MoU (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Media Career: छत्रपति संभाजीनगर स्थित महात्मा गांधी मिशन (एमजीएम) विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कम्युनिकेशन, कल्चर एंड मीडिया तथा प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान द हिंदू समूह के बीच विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया गया है।

इस साझेदारी का उद्देश्य पत्रकारिता और मीडिया अध्ययन से जुड़े विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है।

शिक्षाविद और गणमान्य रहें मौजूद

समझौते पर द हिंदू समूह की ओर से सहायक उपाध्यक्ष एम. वैद्यनाथन और सहायक महाप्रबंधक पी. ए. सुदेश ने हस्ताक्षर किए, जबकि एमजीएम विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. डॉ. विलास सपकाल और कुलसचिव डॉ. आशीष गाडेकर उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर का पैसा गया कहां?… उमर अब्दुल्ला के ऑपरेशन लोटस के आरोपों पर हुसैन दलवई का भाजपा से तीखा सवाल

वाशिम-नांदेड़ हाईवे के तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा पर न्यायालय की जब्ती कार्रवाई

‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला

BMC अस्पतालों में डिजिटल पेमेंट फेल: सिर्फ KEM में UPI सुविधा; सायन, नायर समेत 21 बड़े अस्पताल रेस से बाहर

इस अवसर पर कुलाधिपति अंकुशराव कदम, प्रा. जयदेव डोले, वरिष्ठ संपादक प्रवीण बर्दापुरकर, डॉ. रेखा शेलके, डॉ. प्राप्ती देशमुख, डॉ. परमिंदर कौर, बैजू पाटील सहित अनेक शिक्षाविद और गणमान्य मौजूद रहे।

प्रशिक्षण से बढ़ेगी पेशेवर दक्षता

द हिंदू समूह के सहायक उपाध्यक्ष एम. वैद्यनाथन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें आधुनिक न्यूज़रूम संस्कृति, संपादकीय कार्यप्रणाली और मीडिया उद्योग की वास्तविक चुनौतियों से परिचित कराना है।

उन्होंने बताया कि यह सहयोग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, अनुभवी पत्रकारों के मार्गदर्शन और कौशल विकास के बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को समाचार कक्ष की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने, मीडिया पेशेवरों के साथ संवाद करने तथा उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा। इससे भविष्य में रोजगार की संभावनाएं भी मजबूत होंगी और विद्यार्थी मीडिया क्षेत्र की बदलती जरूरतों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकेंगे।

यह भी पढ़ेः- मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

वैश्विक अवसरों की ओर बढ़ेंगे विद्यार्थी

कुलपति प्रो. डॉ. विलास सपकाल ने कहा कि महाराष्ट्र में एमजीएम विश्वविद्यालय, द हिंदू समूह के साथ इस प्रकार का समझौता करने वाला पहला विश्वविद्यालय बन गया है।

उन्होंने इसे पत्रकारिता शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस साझेदारी से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा।

इस पहल के तहत द हिंदू सेंटर फॉर एक्सलेंस इन जर्नालिज्म के माध्यम से विशेषज्ञ व्याख्यान, न्यूज़रूम और प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षणिक भ्रमण, द हिंदू का एक वर्ष का सदस्यत्व, विशेष प्रकाशनों तक पहुंच तथा मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में डॉ. रेखा शेलके ने प्रस्तावना प्रस्तुत की, जबकि संचालन छात्रा पल्लवी बेद्रे ने किया। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह समझौता विद्यार्थियों की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया जगत में सफल करियर बनाने के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।

Chhatrapati sambhajinagar media career mgm university the hindu mou for training

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 02:43 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Education News
  • Indian Education
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Social Media

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.