वाशिम-नांदेड़ हाईवे के तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा पर न्यायालय की जब्ती कार्रवाई
Tondgaon Dhumka Toll Plaza: वाशिम-नांदेड़ राष्ट्रीय राजमार्ग के तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा पर भूमि अधिग्रहण के बदले बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर जब्ती की कार्रवाई की गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
National Highway Washim (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Washim Toll Plaza: भूमि अधिग्रहण के बदले बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं देने के मामले में वाशिम के प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल सुब्रम्हण्यम के आदेश पर वाशिम-नांदेड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा पर जब्ती की कार्रवाई की गई।
न्यायालय के निर्देशानुसार जब्ती अधिकारी जीतेंद्र नेमाने ने टोल प्लाजा पहुंचकर जब्ती नोटिस चिपकाई तथा दवंडी देकर कार्रवाई की औपचारिक घोषणा की। पूरी कार्रवाई पंचनामा तैयार कर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की न गई। इस कार्रवाई से टोल प्रशासन में ई हड़कंप मच गया है।
कोर्ट के आदेश से तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा पर जब्ती
जानकारी के अनुसार वाशिम निवासी किसान बेबी गजें और विठ्ठल गर्जे की अकृषक भूमि का अधिग्रहण राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए किया गया था। किसानों का आरोप था कि मुआवजा तय करते समय उनकी भूमि पर मौजूद सड़क, खुली जगह और प्लॉट के वास्तविक बाजार मूल्य को नहीं माना गया तथा कम दरों पर मुआवजा दिया गया। इसके विरोध में दोनों किसानों ने बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर का पैसा गया कहां?… उमर अब्दुल्ला के ऑपरेशन लोटस के आरोपों पर हुसैन दलवई का भाजपा से तीखा सवाल
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
BMC अस्पतालों में डिजिटल पेमेंट फेल: सिर्फ KEM में UPI सुविधा; सायन, नायर समेत 21 बड़े अस्पताल रेस से बाहर
अकोला में मानसून अलर्ट, जलजनित और कीटजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क
ये भी पढ़े: दर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
टोल प्रशासन में हड़कंप
मामले की सुनवाई के बाद प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल सुब्रम्हण्यम ने किसानों के पक्ष में आदेश पारित किया। आदेश का पालन नहीं होने पर न्यायालय के निर्देशानुसार तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा की जब्ती की कार्रवाई की गई। इस घटनाक्रम के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है और अब सभी की निगाहें न्यायालय की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
