6 साल बाद संभाजीनगर में केरोसिन आपूर्ति पर चर्चा, कोटा मिला तो वितरण को तैयार; विक्रेताओं का सरकार से आग्रह
Sambhajinagar kerosene Quota Policy: केरोसिन विक्रेताओं ने कहा कि सरकार कोटा दे तो वे वितरण के लिए तैयार हैं। 6 साल बाद शुरू होने वाली आपूर्ति को लेकर लाइसेंस और ढुलाई व्यवस्था पर स्पष्टता मांगी गई।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar kerosene Distribution ( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar kerosene Distribution: छत्रपति संभाजीनगर केरोसिन विक्रेताओं के पास आवश्यक टंकियों के साथ ही अन्य तंत्र उपलब्ध हैं। सरकार ने यदि केरोसिन कोटा उपलब्ध कराया, तो सरकार की नियमावली के अनुसार हम उसका वितरण करने सज्ज हैं।
यह जानकारी राज्य राशन दुकानदार व केरोसिन लाइसेंस धारक महासंघ के अध्यक्ष डीएन पाटील ने दी। आखाड़ी देशों में युद्ध के चलते ईधन आपूर्ति प्रभावित होने के बाद केंद्र सरकार ने गत 6 वर्षों से बंद केरोसिन का वितरण पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में राशन पर केरोसिन देने का विचार किया जा रहा है। जिला आपूर्ति विभाग ने गावनिहाय जरूरत की मांग की जानकारी तलब की है। यही नहीं, केरोसिन विक्रेताओं की बैठक लेकर आवश्यक साधन सामग्री की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
सेंट्रल रेलवे के नए सेफ्टी नियमों पर विवाद, लोकल सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशान
यवतमाल में अवैध साहूकारी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन; एक साथ 4 ज्वेलर्स पर छापेमारी, दस्तावेज जब्त
चंद्रपुर में नकली कपास बीज पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस बीज भंडारण पर एक्शन; 86 हजार का माल जब्त
‘राइट डॉक्टर, राइट पोस्ट’ नीति लागू, जिला और ग्रामीण अस्पतालों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
इस दौरान विक्रेताओं ने केरोसिन वितरण को लेकर आने वाली तकनीकी समस्याएं रखीं। उनका कहना था कि गत 6 वर्षों से केरोसिन वितरण बंद होने से अधिकांश थोक विक्रेताओं ने उनके टैंकर व अन्य वितरण व्यवस्था खत्म की है।
ऐसे में वे केरोसिन की ढुलाई भला कैसे करेंगे। विक्रेताओं का लाइसेंस नवीनीकरण कराना जरूरी है। प्रस्तावित केरोसिन वितरण अस्थाई है या स्थाई इस बारे में स्पष्टता मिलने पर विक्रेता नया निवेश व टैंकरों की व्यवस्था कर सकेंगे।
लोगों से संवाद साधकर मंगवाए गए सुझाव
समझा जाता है कि प्रशासन ने केरासिन विक्रेताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का कार्य शुरू कर दिया है।
जिलानिहाय जानकारी संकलित राज्य सरकार ने मुंबई स्थित नागरी आपूर्ति नियंत्रक चंद्रकांत डांगे की बतौर स्टेट नोडल ऑफिसर के रूप में नियुक्ति करने के बाद उन्होंने जिलानिहाय आपूर्ति अधिकारियों से संवाद साधकर जानकारी व सुझाव भी मंगवाए हैं।
आपूर्ति विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों की संख्या पेश की है। जिले में केरोसिन का कोटा, प्रति व्यक्ति केरोसिन व वितरण व्यवस्था का शीघ्र फैसला किया जाएगा।
सरकार के आदेश का पालन
ग्रामीण क्षेत्र में अंत्योदय अन्न योजना व प्राधान्य परिवार योजना के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों की संख्या 3 लाख, 87,000 है। कैरोसिन विक्रेताओं के साथ बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। केरोसिन वितरण के बारे में आवश्यक तैयारियां जारी है व सरकार के आदेशानुसार अगली कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-जल योजना के श्रेय पर विवाद, मनपा सभा में गरमाया माहौल, अंबादास दानवे बोले- सभी का होना चाहिए अभिनंदन
– (जिला आपूर्ति अधिकारी) प्रठीण फुलारी
