जापानी पर्यटकों और उद्योगों को आकर्षित करेगा छत्रपति संभाजीनगर, FTJ इंडिया और मनपा मिलकर करेंगे काम
Sambhajinagar Tourism: छत्रपति संभाजीनगर में जापानी निवेश और पर्यटन बढ़ाने के लिए FTJ इंडिया के MD ने महापौर समीर राजूरकर से मुलाकात की। अब मनपा जापानी भाषा में ब्रोशर तैयार करेगी।
- Written By: गोरक्ष पोफली
महापौर समीर राजुरकर और FTJ कंपनी के प्रतिनिधि (सोर्स: नवभारत फोटो)
Chhatrapati Sambhajinagar FTJ India Tie Up: जापान और छत्रपति संभाजीनगर के बीच औद्योगिक, निवेश और पर्यटन संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। एफटीजे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कोजी कानाजावा ने शहर के महापौर समीर राजूरकर से शिष्टाचार भेंट कर जापानी निवेशकों और पर्यटकों के लिए शहर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान कोजी कानाजावा ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर ऐतिहासिक, औद्योगिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर है। यदि सरकारी सेवाओं, पर्यटन स्थलों और दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यक जानकारी जापानी भाषा में उपलब्ध कराई जाए तो अधिक जापानी पर्यटक और उद्योग समूह इस शहर की ओर आकर्षित होंगे।
मनपा और FTJ इंडिया मिलकर तैयार करेंगे ब्रोशर
महापौर समीर राजूरकर ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए शहर प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और एफटीजे इंडिया संयुक्त रूप से जापानी पर्यटकों और उद्यमियों के लिए जापानी भाषा में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु सूचना पुस्तिका (ब्रोशर) और अन्य प्रचार सामग्री तैयार करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान: मराठी भाषा संरक्षण की कार्ययोजना, लंदन में बनेगा विश्व मराठी केंद्र
Navabharat Nishanebaaz: अदालत में मामला काफी गंभीर, क्या ताजमहल था शिव मंदिर ?
पुणे मनपा सुरक्षा पर बवाल: आयुक्त बोले- जनप्रतिनिधियों की सिफारिश से हुई गार्डों की भर्ती
नागपुर DPC का बड़ा फैसला: शहर और ग्रामीण इलाकों के लिए अब होंगी स्वतंत्र बैठकें, पालक मंत्री ने दिए निर्देश
दोनों देशों के विनिर्माण उद्योगों में बढ़ेगा समन्वय
उल्लेखनीय है कि एफटीजे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जापान की वाल्व निर्माण कंपनी फ्रंटियर टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड की भारतीय सहयोगी कंपनी है, जो भारत और जापान के विनिर्माण उद्योगों के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करती है। दोनों पक्षों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से जापानी कंपनियों के निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, पर्यटन को नई गति मिलेगी और छत्रपति संभाजीनगर तथा जापान के बीच औद्योगिक एवं सांस्कृतिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
यह भी पढ़ें: मुंबई में बेकाबू BEST बस का तांडव, मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई बस, बुजुर्ग की मौत और चालक-कंडक्टर घायल
पर्यटन स्थलों पर लगेंगे हिंदी-जापानी साइनबोर्ड
इस अवसर पर मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों और एफटीजे इंडिया के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक के अंत में महापौर समीर राजूरकर ने विश्वास जताया कि संभाजीनगर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उभरते औद्योगिक परिदृश्य को देखते हुए यह सहयोग शहर के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही, भविष्य में जापानी नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और प्रशासनिक केंद्रों पर द्विभाषी (हिंदी-जापानी) साइनबोर्ड लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
