-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Double Murder Mother And Son Killed Over Money Dispute
छत्रपति संभाजीनगर में खौफनाक वारदात: 5 लाख के विवाद में मां की हत्या, 14 महीने के मासूम को जिंदा नदी में फेंका
- Written By: आकाश मसने
Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर में 5.5 लाख रुपये के विवाद में मां-बेटे की हत्या का पर्दाफाश हुआ है। पैसे लौटाने के बहाने बुलाकर महिला का गला घोंटा और मासूम को नदी में फेंका।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Double Murder Case: छत्रपति संभाजीनगर में उधार दिए गए लाखों रुपये वापस करने का झांसा देकर एक विवाहिता का अपहरण कर उसकी गला घोंटकर हत्या करने और उसके 14 माह के मासूम बेटे को जिंदा नदी में फेंककर मार डालने की दिल दहला देने वाली घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दोहरे हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पैसे के विवाद में पूरी साजिश रचकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।
1 अप्रैल से लापता थे मां और बेटा
पुलिस के अनुसार, साजापुर निवासी सायमा सलमान चौधरी (26) और उसका 14 माह का बेटा साजिम उर्फ बाबू एक अप्रैल से लापता थे। बेटी और नाती का कोई सुराग नहीं मिलने पर सायमा के पिता अब्दुल लतीफ चौधरी ने एमआईडीसी वालूज पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हो गया कि सायमा पुणे स्थित अपने पति के पास भी नहीं पहुंची थी।
कुएं में मिला महिला का शव
इसी बीच 6 अप्रैल को नासिक जिले के वावी थाना क्षेत्र के कणकोरी गांव के पास एक कुएं से महिला का शव बरामद हुआ। पहचान होने पर पता चला कि शव सायमा का है। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में वन विभाग और DRI का बड़ा एक्शन: 10 किलो से अधिक पैंगोलिन स्केल्स के साथ तस्कर गिरफ्तार!
सिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
2.5 साल तक रची कारोबारी परिवार की हत्या कर लूट की साजिश, फिर वॉचमैन को मारा, विले पार्ले मर्डर केस बड़ा खुलासा
बैंक लेनदेन से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस ने सायमा के बैंक खातों का विवरण खंगाला। इसमें सामने आया कि उसने नूरजमा अहमद चौधरी को 50 हजार रुपये तथा सद्दाम उर्फ आमिर अहमद चौधरी को 5 लाख रुपये दिए थे। इसी आधार पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि रुपये लौटाने के बहाने सायमा को पंढरपुर बुलाया गया था। वहां से उसे और उसके मासूम बेटे को कार में बैठाकर ले जाया गया।
पहले मां की हत्या, फिर मासूम को नदी में फेंका
छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के अनुसार, सफर के दौरान आरोपियों ने सायमा का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव नासिक जिले के कणकोरी क्षेत्र स्थित एक कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी पुणे की ओर रवाना हुए और रास्ते में 14 माह के मासूम साजिम को जिंदा ही नदी के तेज बहाव में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:- सुनील तटकरे की CM फडणवीस से गुप्त मुलाकात पर NCP में भूचाल, सुनेत्रा पवार से बिना पूछे मिलने गए थे नेता
दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
सायमा के पिता की शिकायत के आधार पर वावी पुलिस थाने में दर्ज प्रकरण को आगे की जांच के लिए एमआईडीसी वालूज पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संदीप राजपूत कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Chhatrapati sambhajinagar double murder mother and son killed over money dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
Aug 09, 2026 | 09:55 AMनासिक मनपा की महासभा में गड्ढों पर गदर: एंबुलेंस लेकर सभागार में घुसे पार्षद, मरीजों का वेश धरकर प्रदर्शन!
Aug 09, 2026 | 09:54 AMचंद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला नर तेंदुए का शव, टक्कर से सिर में लगी न्यूरोलॉजिकल शॉक से मौत
Aug 09, 2026 | 09:53 AMTyphoon Dolphin आने से पहले चीन में हड़कंप! बंद हुए बंदरगाह, थमीं समुद्री सेवाएं
Aug 09, 2026 | 09:49 AMसुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
Aug 09, 2026 | 09:43 AMExplainer: भारत के स्वदेशी ड्रोन पर दुनिया की दिलचस्पी, अमेरिका, चीन और ईरान के ड्रोन से कितना अलग है KAL?
Aug 09, 2026 | 09:39 AMअमरनाथ यात्रा पर बड़ा अपडेट! 9 अगस्त से पहलगाम-बालटाल दोनों रूट बंद, जानें क्यों लिया गया फैसला
Aug 09, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














