चाकू दिखाकर लूटा था 3 तोले का मंगलसूत्र, संभाजीनगर पुलिस कमिश्नर ने दी शातिर लुटेरों पर मकोका की मंजूरी

Chain Snatching News: संभाजीनगर में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह पर मकोका के तहत कार्रवाई शुरू हुई है। आरोपियों ने शहर में 11 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।
Mangalsutra weighing 3 tolas looted at knifepoint; Sambhajinagar Police Commissioner approves MCOCA charges against the cunning robbers.
संभाजीनगर चेन स्नैचिंग, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI)
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: संभाजीनगर मॉर्निंग वॉक, मंदिर दर्शन या रात में टहलने के लिए घर से निकलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से मंगलसूत्र व सोने के आभूषण छीनने वाले गिरोह पर पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कार्रवाई शुरू की है। इनमें सरगना अमोल गलाटे सहित मंगेश शहाणे, शेख अल्ताफ, शेख सिराजुलहक, आदित्य काले शामिल हैं, जिन्होंने शहर में 11 स्थानों पर अपराध स्वीकार किया है।

चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपियों पर मकोका, कई वारदातों का खुलासा

6 आरोपियों पर मकोका लगाने की पूर्व अनुमति पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने दी। पुंडलिक नगर क्षेत्र के कारगिल मैदान के पास मॉर्निंग वॉक कर रही सुलभा सोमवंशी (58) को चाकू दिखाकर गले से करीब तीन तोले का मंगलसूत्र छीना था। घटना के बाद अपराध शाखा ने जांच में तेजी लाते हुए तीसगांव-मिटमिटा रोड स्थित रेलवे अंडरपास के पास जाल बिछाकर अमोल गलाटे, मंगेश शहाणे व अल्ताफ शेख को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

आठ मंगलसूत्र सहित सोने की चेन बरामद

जांच में पता चला कि आरोपी मंगेश सुनार है व उसने चोरी के आभूषण एक परिचित सराफा व्यापारी को बेचने की जानकारी दी। तदुपरांत पुलिस ने शेख सिराजुलहक शेख अनवर अली को दबोचकर उसके कब्जे से 8 मंगलसूत्र व सोने की चेन जब्त की।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह चोरी के जेवरात बेचकर सबूत मिटाने की कोशिश करता था। गिरोह की गिरफ्तारी के बाद शहर में चेन स्नैचिंग के कुल 11 प्रकरणों का खुलासा हुआ है जिनमें पुंडलिकनगर थाना क्षेत्र के 3, जवाहर नगर के 4, चिकलथाना, सिडको, एमआईडीसी वालूज व सातारा थाना क्षेत्रों के 1-1 प्रकरण शामिल हैं। जांच सहायक पुलिस आयुक्त मनोज पगारे कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com