- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Dawoodpura Hibanama Land Fraud Case
छत्रपति संभाजीनगर में 9 एकड़ जमीन विवाद: सांसद के ड्राइवर के नाम जमीन! हिबानामा विवाद ने मचाई सनसनी
Chhatrapati Sambhajinagar Land Dispute: संभाजीनगर के बागशेरजंग-दाऊदपुरा की 9 एकड़ जमीन से जुड़े हिबानामा विवाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। सांसद के ड्राइवर सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
- Written By: अंकिता पटेल

Sambhajinagar Property Fraud Case ( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar Property Fraud Case: छत्रपति संभाजीनगर शहर के बागशेरजंग-दाऊदपुरा इलाके में 9 एकड़ जमीन से जुड़े हिबानामा मामले ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। करोड़ों की जमीन सांसद के ड्राइवर के नाम किए जाने के बाद अब इस पूरे प्रकरण में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सांसद संदीपान भुमरे के वाहन चालक जावेद शेखख व सालारजंग परिवार के वंशज मीर महमुद अली खान सहित अन्य के खिलाफ जवाहर नगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।
परभणी निवासी एड मुजाहिद खान ने दर्ज कराई शिकायत के अनुसार, वर्ष 2015 में मीर महमुद अली खान ने जमीन से जुड़े विवाद को लड़ने के लिए उनसे संपर्क किया।
सम्बंधित ख़बरें
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
Nashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
आर्थिक समस्या का हवाला देते हुए नकद फीस की जगह जमीन में हिस्सा देने का प्रस्ताव रखा गया था। पहले 3 एकड़ व बाद में पूरी 9 एकड़ जमीन को लेकर समझौता किया गया।
2015 से 2021 के बीच नोटरी, एमओयू, हिबानामा व रजिस्टर्ड जीपीए जैसे दस्तावेजों के माध्यम से जमीन के अधिकार हस्तांतरित किए जाने का दावा किया गया है।
इस दौरान शिकायतकर्ता ने 90 लाख से 1 करोड़ रुपये तक खर्च किए जाने की बात भी सामने आई है। खान ने आरोप लगाया है कि 2023 में जब वह जमीन पर पहुंचे तो जावेद ने उन्हें दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।
8 साल बाद फैसला, बाजार मूल्य 500 करोड़ रुपए
भूमि अभिलेख विभाग में लंबी सुनवाई के बाद मामला मूल मालिक के पक्ष में गया। इसके बाद जमीन उनके नाम दर्ज हो गई, लेकिन आरोप है कि मीर ने वही जमीन दोबारा हिबानामा के जरिए जावेद के नाम कर दी, जावेद सांसद भुमरे के चालक होने के कारण यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया था।
यह भी पढ़ें:-मुंबई से संभाजीनगर तक ड्रग्स कनेक्शन, एमडी रैकेट में 4 आरोपी गिरफ्तार; 10.79 लाख का माल जब्त
पिछले वर्ष जून में इस जमीन को ‘गिफ्ट’ किए जाने की खबरें सामने आई थीं इस जमीन की रेडी रेकनर कीमत करीब 241 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि बाजार मूल्य 500 करोड़ रुपये तक आंका जा रहा है, शिकायत में कहा गया है कि करोड़ों रुपये के लेन-देन व दस्तावेज होने के बावजूद हिबानामा के जरिए जमीन ट्रांसफर कर चोखाधड़ी की गई। फिलहाल मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा के निरीक्षक संभाजी पवार कर रहे हैं।
Chhatrapati sambhajinagar dawoodpura hibanama land fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
May 18, 2026 | 11:10 AMNashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
May 18, 2026 | 11:09 AMईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
May 18, 2026 | 11:03 AM‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
May 18, 2026 | 11:02 AMइंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली रोबोट की मदद
May 18, 2026 | 11:00 AMअकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
May 18, 2026 | 10:59 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
May 18, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM










