संभाजीनगर को बड़ी सौगात! 400 बेड वाले महिला-शिशु अस्पताल के लिए ₹62.75 करोड़ की मंजूर; दिसंबर तक पूरा होगा काम
Mother Child Hospital: संभाजीनगर के जालना रोड पर बन रहे 400 बेड के महिला एवं शिशु अस्पताल के लिए राज्य सरकार ने ₹62.75 करोड़ की अतिरिक्त मंजूरी दी है। दिसंबर तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए है।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर, महिला अस्पताल, शिशु अस्पताल, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Chhatrapati Sambhajinagar Women Hospital: छत्रपति संभाजीनगर शहर के जालना रोड स्थित दुग्ध प्रयोगशाला क्षेत्र में निर्माणाधीन 400 बिस्तरों वाले बहुप्रतीक्षित महिला व शिशु संभाजीनगर को बड़ी सौगात! 400 बेड वाले महिला-शिशु अस्पताल के लिए ₹62.75 करोड़ की मंजूर; दिसंबर तक पूरा होगा कामअस्पताल के निर्माण कार्य को आखिरकार गति मिल गई है। लंबे समय से धन की कमी के चलते रुके इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने 62.75 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की है।
लोकनिर्माण विभाग ने ठेकेदार को दिसंबर तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, करीब साढ़े 5 एकड़ भूमि पर वर्ष 2021 से अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है। शुरुआत में परियोजना के लिए 111.28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। हालांकि, निर्माण अवधि बढ़ने, निर्माण सामग्री की कीमतों में वृद्धि व अतिरिक्त कार्यों के चलते यह राशि अपर्याप्त साबित
हुई।
62.75 करोड़ से महिला-शिशु अस्पताल को रफ्तार
तदुपरांत संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने के बाद उसे जून में मंजूरी मिली व अतिरिक्त 62.75 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए। स्वास्थ्य उपसंचालक डॉ. कांचन वानेरे ने बताया कि, अस्पताल में प्रसूति विभाग, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के लिए विशेष इकाई, स्त्री रोग विभाग, बांझपन उपचार केंद्र, कैंसर जांच सुविधा, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, बाल रोग ओपीडी, रेडियोलॉजी, सोनोग्राफी, ईसीजी, विभिन्न प्रयोगशालाएं व शल्य चिकित्सा विभाग जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: तिरुपति और शिर्डी से क्यों पीछे है त्र्यंबकेश्वर? रिपोर्ट में सामने आईं बड़ी वजहें
साइबर ठगों का नया पैंतरा! पेंशन कार्ड का झांसा देकर 82 वर्षीय बुजुर्ग से ठगे 7.20 लाख रुपये
Bhandara News: दो जगह छापेमारी, 2.85 लाख का सड़वा महुआ और शराब बनाने का सामान जब्त
सामाजिक न्याय के सभागार से ही अन्याय, 5 साल से टपक रही छत, मरम्मत के लिए 44 लाख का प्रस्ताव लंबित
इसी भवन की ऊपरी 2 मंजिलों पर नवजात शिशुओं के लिए 200 बिस्तरों वाला मदर एंड चाइल्ड हेल्थ अस्पताल भी विकसित किया जा रहा है। यही नहीं, अधिकारी व कर्मियों के लिए 6 मंजिला तीन आवासीय इमारतें, 2 मंजिला वाहन पार्किंग व कुल 85 आवास भी बनाए गए हैं।
एक ही स्थान पर मिलेगी चिकित्सा सुविधाएं
स्वास्थ्य उपसंचालक डॉ. कांचन वानेरे ने बताया कि, नवस्वीकृत निधि से मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आंतरिक फर्नीचर, फॉल्स सीलिंग, आरसीसी पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, लिफ्ट, जनरेटर व ट्रांसफॉर्मर सहित शेष कार्य पूरे किए जाएंगे।
उनका कहना रहा कि अस्पताल शुरू होने के बाद छत्रपति संभाजीनगर सहित पूरे मराठवाड़ा क्षेत्र की महिला, गर्भवती माताओं व नवजात शिशुओं को एक ही स्थान पर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
यह भी पढ़ें:-साइबर ठगों का नया पैंतरा! पेंशन कार्ड का झांसा देकर 82 वर्षीय बुजुर्ग से ठगे 7.20 लाख रुपये
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, घाटी पर मरीजों का दबाव भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि घाटी अस्पताल में न केवल मराठवाड़ा के 8 जिलों, बल्कि, विदर्भ च उत्तर महाराष्ट्र के मरीज भी उपचार के लिए आते हैं। महिला व शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने से घाटी का दबाव कम होने के प्रबल आसार हैं।
