Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सामाजिक न्याय के सभागार से ही अन्याय, 5 साल से टपक रही छत, मरम्मत के लिए 44 लाख का प्रस्ताव लंबित

Auditorium Roof Leakage: भंडारा के सामाजिक न्याय सभागार का जर्जर डोम पिछले 5 वर्षों से बारिश में टपक रहा है। विभाग ने मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए 44 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

  • Author By Anuj Sahu | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Aug 02, 2026 | 06:56 PM

सामाजिक न्याय सभागार- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Samajik Nyay Sabhagar Bhandara: 5 सालों से टपक रहा सामाजिक न्याय सभागार बॉटम उदासीनता नहीं मिल रही मरम्मत राशि, इस बार नहीं ढकी गई ताड़पत्री5 सालों से टपक रहा सामाजिक न्याय सभागार भंडारा, ब्यूरो। सामाजिक न्याय विभाग के अधीन आने वाले सामाजिक न्याय सभागार के जर्जर डोम की समस्या पिछले पांच वर्षों से निरंतर बनी हुई है। बारिश के मौसम में डोम से पानी टपकने के कारण सभागार के भीतर होने वाले कार्यक्रमों में परेशानी होती है।

हर साल बारिश के दौरान पानी के रिसाव को रोकने के लिए डोम को ताड़पत्री से ढक दिया जाता था, लेकिन इस वर्ष विभाग की ओर से डोम को ढकने का प्रयास तक नहीं किया गया है।लगता है, अब सभागार को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है।बताया जाता है कि सामाजिक न्याय सभागार का डोम काफी समय से जर्जर हो चुका है।

5 वर्षों से नहीं मिली मरम्मत राशि

बारिश होते ही इसकी छत से पानी टपकने लगता है। इससे सभागार की दीवारों, फर्श और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। साथ ही यहां आयोजित होने वाले शासकीय कार्यक्रमों और बैठकों में भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक: तिरुपति और शिर्डी से क्यों पीछे है त्र्यंबकेश्वर? रिपोर्ट में सामने आईं बड़ी वजहें

साइबर ठगों का नया पैंतरा! पेंशन कार्ड का झांसा देकर 82 वर्षीय बुजुर्ग से ठगे 7.20 लाख रुपये

सातबारा का झंझट खत्म! संभाजीनगर मनपा का बड़ा फैसला, शहर के करीब 3 लाख संपत्ति धारकों को मिलेगा पीआर कार्ड

कार्यकर्ताओं ने दूध से धोए कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर, VIDEO वायरल होने के बाद शाही अंदाज पर मचा बवाल

अब तक ठोस कार्रवाई नहीं

सभागार के डोम की स्थायी मरम्मत के लिए पिछले पांच वर्षों से सामाजिक न्याय विभाग की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर प्रस्ताव तैयार कर शासन के समक्ष प्रस्तुत किए गए, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। लगातार प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद मरम्मत कार्य को मंजूरी नहीं मिलने से विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही है। हर वर्ष राशि का इंतजार किया जाता है लेकिन यह सुदर भवन खराब हो रहा है लेकिन राशि नहीं मिल रही है।

ये भी पढ़े: Bhandara News: तुमसर में बेला माइनर नहर क्षतिग्रस्त, सिंचाई व्यवस्था पर मंडराया संकट

विभाग की बढ़ी चिंता

बता देना आवश्यक है कि हर साल बारिश से पहले डोम को ताड़पत्री से ढककर पानी के रिसाव को रोकने का अस्थायी प्रयास किया जाता था। इस वर्ष यह व्यवस्था भी नहीं किए जाने से सभागार की स्थिति और खराब होने की आशंका है। ऐसे में विभाग की ओर से इस बार डोम को ताड़पत्री से नहीं ढकने के निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं।

अबकी बार 44 लाख रुपए का प्रस्ताव

सामाजिक न्याय विभाग ने इस वर्ष भी सभागार के डोम की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए करीब 44 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्तावित राशि से डोम की मरम्मत के साथ सभागार और सामाजिक न्याय भवन की रंगाईपुताई, फर्नीचर तथा सफाई गृह से संबंधित आवश्यक कार्य किए जाने हैं। अब देखना यह है कि शासन इस प्रस्ताव को कब मंजूरी देता है और सभागार के जर्जर डोम की स्थायी समस्या कब दूर होती है।

Bhandara samajik nyay sabhagar repair proposal pending

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 06:37 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Collapse of Building
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.