सड़क विस्तार में अड़चन बने अवैध निर्माण, मनपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई फिर होगी तेज
छत्रपति संभाजी नगर के हर्सूल टी प्वाइंट से समृद्धि पेट्रोल पंप तक के लिए सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। जिसके लिए छ. संभाजीनगर महानगरपालिका ने इससे संबंधित नोटिस जारी किए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: हर्सूल टी प्वाइंट से समृद्धि पेट्रोल पंप तक की 60 मीटर चौड़ी सड़क के विस्तारीकरण में आने वाले अवैध निर्माणों को हटाने के लिए महानगर पालिका ने पहले ही संबंधितों को नोटिस जारी किए हैं। अब, अवैध ढांचे हटाने से पहले नागरिकों की मांग के अनुसार रास्ते का मध्यबिंदु निकालने के लिए मनपा ने टोटल स्टेशन सर्वे भी पूरा कर लिया है।
5,000 निर्माण कार्य ध्वस्त किए गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनपा ने शहर के विस्तारीकरण का अभियान शुरू किया है। पहले चरण में शहर की प्रमुख 8 सड़कों से अतिक्रमण हटाकर 5,000 निर्माण कार्य ध्वस्त किए गए। उसके बाद, हर्सूल टी प्वाइंट से समृद्धि पेट्रोल पंप तक के 60 मीटर मार्ग के लिए मार्किंग की गई थी। हालांकि, हर्सूल के नागरिकों के तीव्र विरोध के चलते अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई रोक दी गई थी। हर्सूल के प्रभावित निवासियों ने मनपा से स्पष्ट रूप से कह दिया था कि मुआवजा देने के बाद ही उनके आशियाने तोड़े जाएं,
मध्य बिंदु निकालने की कवायद
हर्सूल का रास्ता 60 मीटर चौड़ा होने से उस पर दुभाजक (डिवाइडर) बनाने होंगे, उक्त मार्ग पर दोनों छोर से समान जगह छोड़ने के लिए मध्य बिंदु निकाला जा रहा है। इसके लिए मनपा ने मार्ग का टोटल स्टेशन सर्वे पूरा कर लिया है। टोटल स्टेशन सर्वे पूरा करने में मनपा के नगर रचना विभाग के उपसंचालक मनोज गजु नगर रचना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और निजी एजेंसी के कर्मचारियों की अहम भूमिका रही, मनपा के सूत्रों ने बताया कि सब्जी वाली बाई की मूर्ति से आनंद गाहे चौक तक का सर्व भी पूरा किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
शहीद परिवारों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र में कृषि भूमि हस्तांतरण पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ
Ulhasnagar Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, राशन विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया कराया वसूल
ठाणे में ‘Wake Up Thanekar’ अभियान की शुरुआत, विकास परियोजनाओं में जनभागीदारी की उठी मांग
भिवंडी में अमेजन के गोदाम पर एफडीए का छापा, 1.5 टन एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त, एफआईआर दर्ज
ये भी पढ़ें :- संभाजीनगर में दिनदहाड़े 7.25 लाख की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
धार्मिक स्थलों के लिए वैकल्पिक जमीन देने की मांग
- उन्होंने आंदोलन की चेतावनी देने के साथ ही पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार से मिलकर शिकायत भी की थी। यही नहीं, धार्मिक स्थलों के लिए वैकल्पिक जमीन देने की मांग ने भी जोर पकड़ लिया है।।
- हालांकि, इस दिशा में कदम उठाते हुए मनपा ने ग्रामीणों को कुछ जमीनें दिखाई हैं, जो स्वीकार नहीं की गई हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए मनपा ने बाकायदा नोटिस जारी कर प्रक्रिया पूरी की।
