-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Bjp And Congress Celebrate Victory In Gujarat And Himachal Pradesh
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मिली जीत पर बीजेपी व कांग्रेस का जश्न
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर भाजपाईयों ने और कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में मिले स्पष्ट बहुमत पर कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। बीजेपी के उस्मानपुरा में स्थित विभागीय कार्यालय के सामने गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम (Gujarat Election Results) जैसे-जैसे बीजेपी के पक्ष में दिखाए देते गए वैसे-वैसे बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जमा हुए और उन्होंने शहर अध्यक्ष शिरीष बोरालकर के नेतृत्व में पटाखों की आतिषबाजी की और मिठाई बांटकर जीत का जोरदार जश्न मनाया। उधर, कांग्रेसियों ने भी शहागंज में स्थित गांधी भवन के सामने पटाखों की आतिषबाजी कर हिमाचल प्रदेश में मिले बहुमत (Himachal Election Results) को लेकर शानदार जश्न मनाया।
बीजेपी शहर अध्यक्ष बोरालकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जनकल्याणकारी और पीएम नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। जिससे गुजरात की जनता ने बीजेपी को फिर एक बार सत्ता सौंपी है। उन्होंने कहा कि आगामी काल में होनेवाले लोकसभा चुनाव की हम तैयारियों में जूट गए हैं। जनता के मन में बीजेपी और मोदी सरकार है। इसलिए 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ता बड़े उत्साह से काम कर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।
अब की बार चार सौ पार यह बीजेपी का मिशन
बोरालकर ने कहा कि अब की बार चार सौ पार यह बीजेपी का मिशन है। गुजरात की जनता यह जनता की जीत है। गुजरात की जनता ने विकास को मतदान किया है। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगारे बजाकर और गरबा खेलने के अलावा पटाखों की आतिषबाजी कर मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया। भाजपाईयों ने देश का नेता कैसा हो, नरेन्द्र मोदी जैसा हो, हर घर मोदी घर घर मोदी, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। जश्न मनाने में पूर्व मेयर बापू घडामोडे, प्रदेश सचिव प्रवीण घुगे, अनिल मकरिए, जालिंदर शेंडगे, राजेश मेहता, शिवाजी दांडगे, सविता कुलकर्णी, एड. माधुरी अदवंत, दीपक ढाकणे, जिला कार्यालय मंत्री व्यंकटेश कमलू, डॉ. राम बुधवंत, रामेश्वर भादवे, हाफिज शेख, हाजी दौलत खान पठान, पूर्व डिप्टी मेयर लता दलाल, फ्रेंडस ऑफ बीजेपी के संयोजक सुहास दाशरथे, डॉ. उज्जवला दहिफले, महिला मोर्चा की शहर जिलाध्यक्ष अमृता पालोदकर, हेमंत खेडकर, अशोक दामले, शालिनी बुंदे, प्रशांत देसरडा, बबन नरवडे, सिध्दार्थ सालवे, रवि एडके, अमित देशपांडे, हुशार सिंह चव्हाण, युवा मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष राज गौरव वानखेडे, राजू सानप, संदिप कुलकर्णी, संजय फत्ते लष्कर, दिव्या पाटिल उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
आश्वासन नहीं, पानी चाहिए: छत्रपति संभाजीनगर में जलापूर्ति पर भाजपा ने मनपा प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की दौड़ में आगे थे गोरंट्याल, पर भाजपा ने इस नेता पर लगाया दांव
हिमाचल प्रदेश में मिली जीत पर कांग्रेस का जश्न
उधर, हिमाचल प्रदेश में सत्तासीन बीजेपी को मात देकर कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत पाया। हिमाचल प्रदेश में मिली जीत पर कांग्रेस जिला और शहर ईकाई की ओर से शहागंज में स्थित गांधी भवन के सामने पटाखों की आतिषबाजीकर और मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शेख यूसुफ लिडर, डॉ. पवन डोंगरे, शेख अथर, कैसर बाबा, इसा हाजी कुरैशी, एकबाल सिंह गिल, नीलेश अंबरवाडीकर, आकेफ रजवी, लियाकत पठान, डॉ. अरुण सिरसाठ, शेख रईस, आसमत खान, रुबीना सैय्यद, रवि लोखंडे, अनीस पटेल, सैयद फयोजोददीन, उमर सौदागर, सचिन भाऊ, पूजा गायकवाड, शुभांगी गायकवाड, दिलदार पठान, सोनु मगरे आदि उपस्थित थे।
Bjp and congress celebrate victory in gujarat and himachal pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














