- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Bank Strike Ufbu Five Day Workweek Protest Clearing Hit
5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग पर संभाजीनगर में बैंक हड़ताल से ठप कामकाज, करोड़ों का लेन-देन प्रभावित
Sambhajinagar Bank Strike: यूएफबीयू की हड़ताल से संभाजीनगर में सभी बैंक बंद रहे और 500–600 करोड़ का क्लियरिंग लेन-देन प्रभावित हुआ। 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग तेज हुई।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Employee Stress: छत्रपति संभाजीनगर पांच दिवसीय कार्य सप्ताह सहित अन्य मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर 27 जनवरी को छत्रपति संभाजीनगर जिले में बैंक कर्मियों ने एकदिवसीय हड़ताल की।
इस दौरान अदालत रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हड़ताल के कारण शहर की सभी राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। अनुमान है कि इस हड़ताल से 500 से 600 करोड़ रुपये के क्लियरिंग व लेन-देन प्रभावित हुए हैं।
कर्मचारियों पर बढ़ता कार्यबोझ
एनसीबी के ललित निकुंभ ने कहा कि बैंकों में कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही है, जबकि कार्यभार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते बैंक कर्मी और अधिकारी शारीरिक व मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 82 प्रतिशत कर्मचारी-अधिकारी वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
डायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत
महंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
Kharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
नागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग
आईबॉक के सतीश घुगे ने कहा कि कई विदेशी देशों में चार दिवसीय कार्य सप्ताह पर भी चर्चा चल रही है, जबकि भारत में अभी भी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को सरकार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।
एकजुटता का आह्वान
नोबी (NOBI) के अजय बोरसे (बैंक ऑफ महाराष्ट्र) और रवींद्र सुतवणे (बैंक ऑफ बड़ौदा) ने भी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी बैंक कर्मियों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें:-मनपा चुनाव के बाद भी सियासी घमासान, संभाजीनगर में उपचुनाव की आहट, विजेताओं को चुनौती देने की तैयारी
कई संगठनों का समर्थन
इस आंदोलन को एसबीआई के राहुल सालुयखे, राजश्री वरुड़कर, स्वाति चव्हाण, निलेश खरात का भी समर्थन मिला। मुख्य मार्गदर्शक देवीदास तुलजापुरकर ने कहा कि अब तक हर आंदोलन में बैंक कर्मियों को सफलता मिली है और इस बार भी सरकार को मांगें माननी ही होंगी।
Bank strike ufbu five day workweek protest clearing hit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत
May 24, 2026 | 10:26 AMजितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
May 24, 2026 | 10:25 AMमहंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
May 24, 2026 | 10:03 AMमहिलाओं की बल्ले-बल्ले, 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त, सुवेंदु सरकार ने पूरा किया वादा
May 24, 2026 | 09:57 AMKharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
May 24, 2026 | 09:55 AMनागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 09:51 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां
May 24, 2026 | 09:47 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM










