सोशल मीडिया पर 5 मिलियन पार पहुंची Cockroach Janta Party, जानें क्या है संभाजीनगर के अभिजीत दीपके का लक्ष्य?
Viral CJP Instagram: अभिजीत दीपके ने Cockroach Janta Party बना सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। जानें कौन हैं अभिजीत दीपके और कैसे मात्र 72 घंटों में इस जेन-जी आंदोलन के 50 लाख फॉलोअर्स हो गए।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Cockroach Janta Party News: भारतीय राजनीति में आए दिन नई पार्टियां बनती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी एक कमेंट से उपजा गुस्सा महज दो दिनों में 50 लाख युवाओं की फौज खड़ी कर दे? हम बात कर रहे हैं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की, जो इस वक्त भारत में जेन-जी (Gen-Z) का सबसे बड़ा डिजिटल मूवमेंट बन चुकी है।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और तिलचट्टों का उदय
इस पूरी कहानी की शुरुआत 15 मई को सुप्रीम कोर्ट में हुई एक सुनवाई से होती है। फर्जी डिग्रियों से जुड़े एक मामले के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एक मौखिक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, कुछ बेरोजगार लोग तिलचट्टों (Cockroaches) की तरह कानून, मीडिया और आरटीआई (RTI) जैसी प्रणालियों में घुसपैठ कर रहे हैं।
न्यायपालिका की इस कॉकरोच वाली टिप्पणी ने देश के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं के आत्मसम्मान को झकझोर दिया। इसी गुस्से को सकारात्मक दिशा देने का काम किया छत्रपति संभाजीनगर के अभिजीत दीपके ने। उन्होंने सांकेतिक रूप से कॉकरोच जनता पार्टी का गठन किया, जिसका नारा है युवाओं का, युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए एक राजनीतिक मोर्चा।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों की बदहाली पर PCMC का कड़ा रुख, महामेट्रो को दी जाने वाली 50 करोड़ की अतिरिक्त निधि रोकी
ST महामंडल की सभी बसें होंगी इलेक्ट्रिक! नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रताप सरनाई ने बताया 2036 तक का प्लान
पवना बांध क्षेत्र में माफिया का दिनदहाड़े अवैध उत्खनन, 30 फीट गहरे गड्ढे किए; मकोका लगाने की मांग
परभणी-हिंगोली विधान परिषद सीट से शिवसेना का उम्मीदवार तय! एकनाथ शिंदे ने विप्लव बाजोरिया को दिया ग्रीन सिग्नल
3 दिन में 50 लाख फॉलोअर्स
हैरानी की बात यह है कि इस इंस्टाग्राम हैंडल के शुरू होने के मात्र 72 घंटों के भीतर इसके फॉलोअर्स की संख्या 5 मिलियन (50 लाख) के पार पहुंच गई। यह आंकड़ा बताता है कि भारत का युवा आज खुद को हाशिए पर महसूस कर रहा है और यह पार्टी उनके लिए अपनी आवाज उठाने का जरिया बन गई है।
हालांकि, इस बढ़ती लोकप्रियता के साथ चुनौतियां भी शुरू हो गई हैं। एडमिन अभिजीत दीपके ने जानकारी साझा की है कि उनके इंस्टाग्राम हैंडल को हैक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिनमें संदिग्ध लॉग-इन प्रयास देखे जा सकते हैं।
इंस्टाग्राम हैंडल की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
कौन हैं अभिजीत दीपके?
सोशल मीडिया पर तूफान लाने वाले अभिजीत दीपके कोई साधारण युवा नहीं हैं, बल्कि वे डिजिटल रणनीति के माहिर खिलाड़ी हैं, पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद, उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर ऑफ साइंस (MS) की डिग्री हासिल की है। अभिजीत 2020 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) की सेंट्रल सोशल मीडिया टीम के प्रमुख रणनीतिकार रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के पक्ष में जो मीम्स का सैलाब आया था, उसका श्रेय अभिजीत को ही जाता है। वे दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशन कंसल्टेंट भी रह चुके हैं।
क्या नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात होंगे?
जब पत्रकारों ने अभिजीत से पूछा कि क्या यह जेन-जी आंदोलन नेपाल या बांग्लादेश जैसे हिंसक विद्रोह की ओर बढ़ रहा है, तो उन्होंने X (ट्विटर) पर दो टूक जवाब दिया कि, भारत के जेन-जी का अपमान न करें। इस देश का युवा बहुत परिपक्व और जागरूक है। वे अपने संवैधानिक अधिकारों को समझते हैं और अपनी असहमति को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीकों से व्यक्त करेंगे। कृपया उन्हें कमतर न आंकें, इनमें से कई युवा सरकार चलाने वालों से कहीं अधिक शिक्षित और जानकार हैं।
यह भी पढ़ें: पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
युवाओं की नई राजनीति
कॉकरोच जनता पार्टी यह दर्शाती है कि डिजिटल युग में अब विरोध के तरीके बदल चुके हैं। यह आंदोलन सत्ता प्रतिष्ठानों के लिए एक चेतावनी है कि शिक्षित युवाओं को कीड़ा-मकोड़ा समझना भारी पड़ सकता है। अब देखना यह है कि यह डिजिटल लहर आने वाले समय में वास्तविक चुनावी राजनीति को कितना प्रभावित करती है।
