- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- 75 Digital Banks Will Soon Open Across The Country Dr Bhagwat Karad
देश भर में जल्द खुलेंगे 75 डिजिटल बैंक: डॉ. भागवत कराड
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी
किसानों को कर्ज वितरण में किसी प्रकार की देरी न करते हुए उन्होंने तत्काल कर्ज उपलब्ध कराने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।

File Photo
औरंगाबाद: केन्द्र सरकार (Central Government) ने नयी टेक्नोलाजी के तर्ज पर इंडिय़न डिजिटल करेंसी (Digital Currency) शुरु की है। इसी के प्रथम हिस्से के रुप में देश भर में 75 डिजिटल बैंक (Digital Bank) खोले जाएंगे। जिसमें महाराष्ट्र में औरंगाबाद, सातारा, नागपुर और मुंबई इन शहरों में डिजिटल बैंक जल्द ही खोले जाएंगे। इन बैकों का व्यवहार पूरी तरह नयी टेक्नोलॉजी पर काफी कम मैन पॉवर पर होगा। यह जानकारी केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड ( Union Minister Dr. Bhagwat Karad) ने दी।
उन्होंने महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक मुख्यालय में शहर के सभी बैंक के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर विविध मामलों पर चर्चा की। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. कराड ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर राज्य में 3 से 5 डिजिटल बैंक खोले जाएंगे। इसमें डिजिटल करंसी से व्यवहार होंगे, जिसका नाम डिजिटल रुपे रखा गया है। इसमें प्रिटिंग का खर्च नहीं आएगा। चोरी पर लगाम लगेगा। सभी लेन-देन डिजिटल होने के कारण सभी व्यवहार पारदर्शिकता के साथ होंगे।
भारत में क्रिप्टो करंसी को पाबंदी
कराड़ ने कहा कि विशेषकर भ्रष्टाचार पर भी पूरी तरह लगाम लगेगा। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ.कराड़ ने दावा किया कि डिजिटल करेंसी शुरु करनेवाला भारत विश्व के चुनिंदा देशों में शामिल रहेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि भारत में क्रिप्टो करंसी को पाबंदी लगायी हुई है। यह व्यवहार पूरी तरह अवैध है। इसके बावजूद देश भर के लाखों लोगों ने क्रिप्टों करंसी का लेन-देन किया है। इस लेन-देन पर अब 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
सम्बंधित ख़बरें
राशन स्कीम को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर होगा असर; इन 3 सुधारों को मिली मंजूरी
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
बंगाल में 20 जून तक रुकेंगी CAPF की 500 कंपनियां, CM सुवेंदु अधिकारी के आग्रह पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
बैंक के अधिकारियों के साथ की बैठक
डॉ. कराड ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक के गोलवाडी में स्थित मुख्यालय में शहर के सभी बैकों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के नाम से केन्द्र सरकार द्वारा शुरु की गई विविध योजनाओं का जायजा लिया । इसमें प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के अलावा अभी जून माह जारी है। मानूसन शुरु होनेवाला है। ऐसे में किसानों को फसल बुआई के लिए कर्ज की जरुरत होती है। इसलिए बैठक में फसल कर्ज का भी जायजा लिए जाने की जानकारी कराड ने दी।
किसानों को जल्द से जल्द दें कर्ज
उन्होंने बताया कि किसानों को कर्ज वितरण में किसी प्रकार की देरी न करते हुए उन्होंने तत्काल कर्ज उपलब्ध कराने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसानों को जल्द से जल्द कर्ज मिले, इसको लेकर बैंक अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर, कर्ज लेने के लिए जरुरी सभी दस्तावेजों की जानकारी बैंक के बोर्ड पर लगाने की सूचना भी बैंक अधिकारियों को दिए जाने की जानकारी डॉ. कराड ने दी।
75 digital banks will soon open across the country dr bhagwat karad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














