Sambhajinagar: हर्सूल और वैजापुर में दहेज प्रथा के चलते महिलाओं पर अत्याचार, पुलिस जांच में जुटी
Chhatrapati Sambhajinagar में दहेज की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में विवाहिताओं को प्रताड़ित करने की 2 अलग-अलग घटनाएं सामने आयी हैं। दोनों मामलों में बहुओं को मायके से पैसे लाने को कहा।
- Written By: अपूर्वा नायक
दहेज प्रताड़ना (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर में दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित करने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में, ससुरालियों पर अपनी बहुओं को मायके से पैसे लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से यातनाएं देने का आरोप है। हर्सूल पुलिस थाने में कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है।
पहली घटनाः घर की मरम्मत के लिए 2 लाख की मांग
पहली घटना हर्सूल की है। यहां रहने वाली 22 वर्षीय एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके ससुराल पक्ष ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपियों में उनके पति सचिन हरिदास वाघ (24), सास कांताबाई हरिदास वाघ (50), ननद पूजा प्रवीण शिंदे (28), और सास के गुरुभाई नारायण फुले शामिल हैं।
विवाहिता ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने घर की मरम्मत के लिए मायके से दो लाख रुपए लाने का दवाव बनाया। पीड़िता के पिता की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह यह मांग पूरी नहीं कर सकी। इसके चलते, ससुराल पक्ष के लोग उसे बार-बार प्रताड़ित करते थे। इस मामले की जांच हवलदार द्वाणगे कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
संभाजीनगर: मानसून आपदा से निपटने के लिए मनपा की तैयारी तेज; स्मार्ट सिटी में खुलेगा 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhajinagar में त्योहारी सीजन में बाइक चोरी का बढ़ता कहर, 8 वारदातें दर्ज
दूसरी घटनाः मायके से 25 लाख लाने का दबाव
दूसरी घटना वैजापुर तहसील की है। यहां रहनेवाली 30 वर्षीय एक अन्य पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उस पर भी घर बनाने के लिए मायके से 5 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया गया। इस प्रताड़ना में उसके साथ उसके पति राजू रघुनाथ धुतड़मल (34), सास नंदाबाई रघुनाथ धुतड़मल, ननद रेणुका सरोदे, मौसेरी सास चंदाबाई जगधने, और गणेश सरोदे शामिल थे। इस प्रकरण की जांच हवलदार कोलते कर रहे हैं।
