-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Attack On Train Passenger Over Beef Suspicion Grp Re Arrest Accused
गोमांस के संदेह में ट्रेन यात्री पर हमला: तीनों आरोपी को फिर से गिरफ्तार करेगी रेलवे पुलिस, कोर्ट ने की जमानत रद्द
- Written By: किर्तेश ढोबले
उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के 72 वर्षीय पीड़ित अशरफ अली सैयद हुसैन पर 28 अगस्त को धुले-मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस में ‘बीफ' ले जाने के संदेह में एक समूह ने हमला किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।

गोमांस के संदेह में ट्रेन यात्री पर हमला (फोटो- वीडियो स्क्रीनग्रैब)
मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक में एक एक्सप्रेस ट्रेन में ‘बीफ’ ले जाने के संदेह में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार तीन व्यक्तियों की जमानत दी गई थी। जिसके बाद में अदालत ने रद्द कर दिया है। अब राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने उन्हें फिर गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के 72 वर्षीय पीड़ित अशरफ अली सैयद हुसैन पर 28 अगस्त को धुले-मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस में ‘बीफ’ ले जाने के संदेह में एक समूह ने हमला किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था और पुलिस ने 31 अगस्त को धुले से तीन लोगों – आकाश अव्हाड (30), नितेश अहिरे (30) और जयेश मोहिते (21) को गिरफ्तार किया था। उन्हें अगले दिन अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि बाद में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ डकैती और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप जोड़े जाने के बाद अदालत ने सोमवार को उनकी जमानत रद्द कर दी।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र चुनाव: टिकट वितरण में दरकिनार हुई लाड़की बहिन, कांग्रेस की ‘गृहलक्ष्मी’ भी साइडलाइन
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
नासिक में संत निवृत्तिनाथ महाराज पालकी यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, 3 जुलाई तक रहेगा डायवर्जन
मुंबई लोकल की सुरक्षा पर संकट, RPF-GRP में स्टाफ की है भारी कमी, दोनों में हैं 2,559 पद पर रिक्तियां
नासिक-मुंबई हाईवे पर फुटओवर ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर, कई घंटे यातायात ठप, सड़क निर्माण से बढ़ी ऊंचाई बनी आफत
एक अधिकारी ने बताया कि जमानत मिलने के बाद जीआरपी उन्हें अपनी हिरासत में नहीं रख सकी, इसलिए आरोपियों को घर जाने की इजाजत दे दी गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय तीनों पुलिस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए मुंबई जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई अतिरिक्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले में डकैती और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप जोड़े और जमानत रद्द करने के लिए आवेदन भी किया।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसी अदालत ने पुलिस की याचिका स्वीकार कर ली और तीनों आरोपियों को सोमवार को दी गई जमानत रद्द कर दी, जिससे उनकी फिर से गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के धुले स्थित अपने घरों में लौटने की संभावना को देखते हुए उनके घरों के बाहर सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन तीनों वहां नहीं मिले। अधिकारी ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप जीआरपी ने तीनों आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। अधिकारी ने बताया कि जीआरपी मामले में शामिल सभी व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
Attack on train passenger over beef suspicion grp re arrest accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














