हनुमानगढ़ी विकास (सोर्स- नवभारत )
Hanumangadhi Amravati News: राज्य सरकार द्वारा बजट में हनुमानगढ़ी परिसर के विकास को लेकर 121 करोड़ की निधि की घोषणा की है। अब इसको लेकर विवाद उठने लगा है। इस क्षेत्र की निजी प्रॉपर्टी को विकसित करने के लिए, इस परिसर को धार्मिक स्थल का नाम दिया जा रहा है। इसको लेकर पूर्व पालक मंत्री यशोमति ठाकुर ने मुख्यमंत्री से सवाल कर कटघरे में खड़ा किया है।
विशेष उल्लेखनीय है कि एक जनप्रतिनिधि तथा कुछ बिल्डरों द्वारा इस क्षेत्र में स्वयं की बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी है। इसे बेचने हेतु यहां पर 108 फुट की हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। इस बात को ध्यान में रखकर इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बजट में 121 करोड़ की निधि की घोषणा की है।
कुछ वर्षों पूर्व यह पूरा क्षेत्र घना जंगल था। यह जंगल पूरा नेस्तनाबूद कर दिया गया है। इसके चलते इस क्षेत्र के वन्य प्राणी इसके करीबी रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर मुक्त संचार कर रहे हैं। जिससे नागरिकों में भय का माहौल है।
ऐसी स्थिति में बिल्डरों द्वारा इस क्षेत्र में लेआउट डाले जा रहे हैं। अमरावती ग्राहकों द्वारा कोई प्रतिसाद नहीं मिलने के चलते, इसे डीपी प्लान के तहत पक्के रोड तथा लाइट की व्यवस्था की गई है। हालांकि यह नवनिर्मित हनुमान जी का मंदिर बनाया जा रहा है। यह कोई ऐतिहासिक या पौराणिक स्थान नहीं है। सिर्फ नया विकसित किया जा रहा है लेकिन शहर में इसके अलावा भी अनेक ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर है। इसे विकसित न करते हुए, इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए इतनी बड़ी निधि की घोषणा को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
ये भी पढ़े:- अमरावती: सफाई व्यवस्था ठप, पार्षदों ने स्वच्छता अधिकारी का ‘गांधीगिरी’ से किया सत्कार
मुख्यमंत्री की पार्टनरशिप है क्या