- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Warud Hailstorm Damage Orange Mosambi Crops Ghorad Pusla Compensation
warud में कुदरत का कहर, घोराड और पुसला में भारी ओलावृष्टि से संतरा-मोसंबी की फसलें तबाह, घरों के छप्पर उड़े
Warud News: घोराड और पुसला में चक्रवाती तूफान ने किसानों को किया प्रभावित, मोसंबी और संतरा की फसलें हुईं तबाह।

Warud Hailstorm News: वरुड तहसील के घोराड, पुसला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेमौसम चक्रवाती तूफान और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की तैयार फसलों को चौपट कर दिया, जिससे क्षेत्र के बागायतदार गहरे आर्थिक संकट में आ गए हैं।
घोराड गांव, जो मोसंबी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, वहां देर रात तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि ने बगीचों को भारी नुकसान पहुंचाया। पेड़ों पर लदे मोसंबी फल बड़ी संख्या में नीचे गिर गए, जबकि जो फल पेड़ों पर बचे हैं, वे भी ओलों की मार से दागदार हो गए हैं। इससे उनके सड़ने और गिरने का खतरा बढ़ गया है। वरुड (Warud) किसानों का कहना है कि सालभर की मेहनत और लाखों रुपये का निवेश एक ही रात में बर्बाद हो गया।
पुसला गांव में भी हालात गंभीर रहे। तेज हवाओं के चलते कई घरों के छप्पर उड़ गए और दीवारों को नुकसान पहुंचा। वन विभाग के शासकीय आवास परिसर में लगा एक विशाल गुलमोहर का पेड़ मोटरसाइकिल पर गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घरेलू सामान का भी नुकसान हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
खाड़ी संकट का रसोई पर वार; विदेशी युद्ध से देश में खाद्य तेल 20 रुपये तक महंगा; कंपनियों ने घटाया पैकेट का वजन
125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
Bullet Train: पाताल से आसमान तक दौड़ेगी देश की पहली हाई-स्पीड रेल; ठाणे की खाड़ी के नीचे सुरंग का काम शुरू
प्राथमिक जानकारी के अनुसार देऊतवाडा, ढगा, एकदरा, आमनेर, जलालखेड़ा, उदापुर, मेंढी, खानापुर, चिंचरगव्हाण, मोरचुंद, पवनी, राजुरा, हातूर्णा, वाडेगांव, गाडेगांव और वघाड़ सहित कई गांवों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई है।
स्थानीय किसानों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पंचनामा करे और मोसंबी व संतरा उत्पादक किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
Warud hailstorm damage orange mosambi crops ghorad pusla compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
Apr 05, 2026 | 08:32 PMSRH के खिलाफ रोमांचक जीत के बावजूद टेंशन में पंत की LSG, 21 करोड़ वाला खिलाड़ी बना परेशानी का कारण
Apr 05, 2026 | 08:25 PMदिल्ली-मुंबई को थी दहलाने की साजिश, पुलिस ने ISIS और जैश के दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Apr 05, 2026 | 08:24 PMबंगाल चुनाव: वोट के बदले ‘बोतल’ और ‘नोट’! बह रही थी शराब की नदियां, ECI ने चुनावी राज्यों में की बड़ी कार्रवाई
Apr 05, 2026 | 08:14 PMRohit Shetty हाउस फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हवाला के जरिए पहुंची रकम; बिश्नोई गैंग की साजिश बेनकाब
Apr 05, 2026 | 08:13 PMMumbai Local Train: विरार-दहानू चौपदरीकरण 50% पूरा, विरार में 15 डिब्बों की लोकल के लिए प्लेटफॉर्म तैयार
Apr 05, 2026 | 08:10 PMSRH के लिए नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहली जोड़ी बनी
Apr 05, 2026 | 08:06 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM













