ट्रिपल मर्डर से थर्राया अमरावती, महालक्ष्मी की खुशियां मातम में तब्दील, पिता की हत्या का खौफनाक बदला
Triple Murder in Amravati: अमरावती जिले में बीते दिन लगातार तीन हत्याओं से शहर दहल गया। शहर के दो हिस्सों में कही महालक्ष्मी का पर्व मातम में बदल गया तो कही पति की हत्या का तांडव देखने को मिला।
- Written By: प्रिया जैस
अमरावती में हत्याकांड (सौजन्य-नवभारत)
Amravati Crime News: अमरावती जिले में बुधवार को तीन हत्या की घटनाएं सामने आई। तिवसा में पुराने विवाद को लेकर मां- बेटे की हत्या हुई। वहीं पथ्रोट में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति से मारपीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। एक दिन में घटित तीन हत्याओं की घटनाओं से जिला थर्राया है। दोनों मामलों में तिवसा व पथ्रोट पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार किया है।
तिवसा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में बुधवार की सुबह 9 बजे पुराने विवाद को लेकर चाकू घोंपकर मां-बेटे की हत्या कर दी गई। वहीं मृतक युवक का बेटा जख्मी है। मृतकों में अमोल वसंतराव डाखोरे (40) व उसकी मां सुशीला वसंतराव डाखोरे (65, अशोक नगर, तिवसा) का समावेश है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी रोहन अवझाड को गिरफ्तार किया है।
पिता की हत्या का लिया बदला
पुलिस सूत्रों के अनुसार मार्च 2024 में रोहन अवझाड के पिता सुधाकर अवझाड की पड़ोसी अमोल डाखोरे व वसंत निंघोटे ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी अमोल डाखोरे व संतोष निंघोट को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी जेल में थे। 13 अगस्त को अमोल व वसंत को जेल से न्यायालय ने जमानत देने से वह बाहर आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Amravati News: अमरावती में 12,275 फर्जी राशन कार्ड रद्द, मिशन सुधार अभियान में बड़ी कार्रवाई
Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित
इस बीच बुधवार की सुबह आरोपी रोहन सुधाकर अवझाड़ ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के उद्देश्य से अमोल डाखोरे के घर गया। तब दोनों में बाचाबाची हुई। इसके बाद वह घर के बाहर आए। यहां रोहन अवझाड ने चाकू से अमोल पर सपासप वार कर दिए। इस बीच मां सुशीला बीचबचाव करने आने पर रोहन ने उन पर चाकू से गले पर दो से तीन वार किए। इसमें अमोल डाखोरे का बेटा भी मामूली जख्मी हो गया।
घटना के बाद अमोल व उसकी मां सुशीला को ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अमोल को मृत घोषित किया। जबकि सुशीला डाखोरे की उपचार दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी रोहन मौके से फरार हो गया था। लेकिन तिवसा पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने घटनास्थल का किया मुआयना
एक ही दिन मां-बेटे की हत्या की खबर से तिवसा शहर में सनसनी मच गई थी। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, एसडीपीओ अनिल पवार सहित अन्य अधिकारियों घटनास्थल का मुआयना किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अशोक नगर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है।
अमोल के घर महालक्ष्मी की हुई थी स्थापना
जानकारी के अनुसार अमोल डाखोरे बीते 13 अगस्त को जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। वहीं अमोल के घर महालक्ष्मी स्थापित होने से घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन बुधवार की सुबह रोहन अवझाड ने दोनों मां-बेटे को मौत के घाट उतार देने से खुशियां मातम में बदल गई।
अनैतिक संबंधों में पति का मर्डर
दूसरी घटना में पथ्रोट थाना क्षेत्र में पत्नी और पति के बीच विवाद होने के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सेंट्रिंग पटलियों से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। मृत पति का नाम अरविंद सुरत्ने (35, पथ्रोट) है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी अमित लवकुश मिश्रा (33) व पत्नी ज्योत्स्ना अरविंद सुरत्ने (27, दोनों पथ्रोट) को गिरफ्तार किया। परतवाडा निवासी अशोक नजीर सुरत्ने ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 2 सितंबर को अपने घर पर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें – Amravati News: धारणी में हुआ बड़ा हादसा, टूटे तालाब ने बढ़ा दी किसानों की मुश्किलें
तब अनिल सुरत्ने ने फोन कर जानकारी दी कि ज्योत्स्ना व अरविंद का पारिवारिक विवाद हुआ। आरोपी अमित मिश्रा व ज्योत्सना ने अरविंद से सेट्रिंग की पटलियों से मारपीट कर हत्या कर दी। इसकी शिकायत पथ्रोट थाने में की। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए हत्यारें अमित मिश्रा व ज्योत्स्ना सुरत्ने को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आगे की जांच पथ्रोट पुलिस कर रही है।
