-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- St Bus Seat Vandalism Students Public Property Morshi
Amravati News: एसटी बसों की सीटों में तोड़फोड़, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा की अपील
- Written By: आंचल लोखंडे
ST Bus Seat Vandalism: अंबाडा में विद्यार्थियों की विशेष फेरी पूरी करने के बाद डिपो लौटी एसटी बस की कई सीटें फटी मिलीं। सीटों में तोड़फोड़ से एसटी को नुकसान के साथ यात्रियों को भी असुविधा होती है।

एसटी बस सीट तोड़फोड़- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra ST Bus: हाल ही में विद्यार्थियों के लिए चलाई गई एक विशेष फेरी पूरी कर जब बस डिपो लौटी, तो उसकी कई सीटें बुरी तरह फटी हुई अवस्था में मिलीं। यह घटना केवल एसटी महामंडल को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाली नहीं है, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति के प्रति बढ़ती लापरवाही का भी एक गंभीर उदाहरण है। सीटों की तोड़फोड़ के कारण आगे यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों और विद्यार्थियों को काफी असुविधा उठानी पड़ती है, साथ ही बस की मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च भी आता है।
मैं हर रोज़ सुबह से आपकी सेवा के लिए सड़कों पर दौड़ती हूं। धूप, बारिश और तेज़ हवाओं की परवाह किए बिना आपको सुरक्षित स्कूल पहुंचाती हूं और सकुशल घर वापस लाती हूं। लेकिन मेरी ही सीटें फाड़कर और मुझे नुकसान पहुंचाकर आप मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं? यह भावुक सवाल मानो स्वयं महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस विद्यार्थियों और अभिभावकों से पूछ रही है।
लाखों नागरिकों की जीवनरेखा है एसटी
एसटी बस केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, किसानों, मज़दूरों और आम नागरिकों की जीवनरेखा है। ऐसे में बस की स्वच्छता और उसकी सुविधाओं को बनाए रखना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। प्रशासन ने विद्यार्थियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, बस की संपत्ति को नुकसान न पहुँचाने तथा अभिभावकों से अपने बच्चों में सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में जादूटोने के आरोप में तीन महीने में दो हत्याएं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जताई चिंता
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
Akola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव
पुणे में CNG संकट से हाहाकार; ऑटो-टैक्सी के पहिए थमे, MNGL की नाकामी के खिलाफ पेट्रोल डीलर्स पहुंचे दिल्ली
ये भी पढ़े: 29 अगस्त को महाराष्ट्र में फिर होगा बड़ा आंदोलन? मराठा आरक्षण को लेकर जालना से निकले मनोज जरांगे की चेतावनी
एसटी प्रशासन ने जताई नाराजगी
मोर्शी आगार प्रबंधक योगेश ठाकरे ने कहा कि विद्यार्थियों की विशेष फेरी पूरी होने के बाद जब बस डिपो लौटी, तब उसकी सीटें फटी हुई मिलीं। यह अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। एसटी आम जनता की संपत्ति है और इसकी सुरक्षा करना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। अभिभावक अपने बच्चों को सार्वजनिक संपत्ति का महत्व समझाएं और विद्यार्थी एक ज़िम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें।
St bus seat vandalism students public property morshi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati News: एसटी बसों की सीटों में तोड़फोड़, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा की अपील
Aug 08, 2026 | 04:42 PMIND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर
Aug 08, 2026 | 04:39 PMसुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
Aug 08, 2026 | 04:36 PMमोदी के हर फैसले में ट्रंप का दखल…अमेरिकी सीनेट के एक बिल से भारत में मचा हड़कंप! केजरीवाल ने पूछे तीखे सवाल
Aug 08, 2026 | 04:29 PMसनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में किसकी होगी बंपर ओपनिंग, सामने आया अनुमान
Aug 08, 2026 | 04:25 PMभंडारा में जादूटोने के आरोप में तीन महीने में दो हत्याएं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जताई चिंता
Aug 08, 2026 | 04:25 PMमहाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
Aug 08, 2026 | 04:24 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












