अमरावती विवि का दीक्षांत समारोह: बेटियों ने गाड़ा सफलता का झंडा, 80% पदकों पर छात्राओं के नाम दर्ज
Amravati University News: अमरावती विवि के 42वें दीक्षांत समारोह में 42,317 उपाधियां दी जाएंगी। निकिता पुनसे को सर्वाधिक 6 स्वर्ण पदक। 80% पदक छात्राओं के नाम, जनरल मनोज पांडे होंगे मुख्य अतिथि।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: (सौजन्य-नवभारत)
Amravati Convocation News: संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय का 42वां दीक्षांत समारोह 23 फरवरी को सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर में होगा। अध्यक्षता उपकुलपति डॉ. मिलिंद बारहाते करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भारत के पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहेंगे। प्र-उपकुलपति डॉ. महेंद्र ढोरे, प्रबंधन परिषद के सदस्य तथा विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ग्रामीण प्रतिभा ने बढ़ाया मान
यवतमाल जिले के नेर परसोपंत की छात्रा निकिता किशोर पुनसे ने 6 स्वर्ण पदक और 1 नगद पुरस्कार प्राप्त कर सर्वाधिक उपलब्धि हासिल की है। वाशिम की पल्लवी बालकृष्ण राठौड़ ने 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक, शेगांव की तेजस्विनी विठ्ठल भगत ने 4 स्वर्ण तथा अमरावती की साइनारी सत्यजीत इंदुरकर ने 4 स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सबसे आगे संकायनिहाय आंकड़ों के अनुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय 17,155 विद्यार्थियों
के साथ सबसे आगे है, जो कुल उपाधियों का लगभग 40 प्रतिशत है। मानविकी संकाय 10,787, वाणिज्य एवं प्रबंधन 7,913 तथा अंतर-विषयी अध्ययन 4,433 है। स्वायत्त महाविद्यालयों में एचवीपीएम 852 विद्यार्थियों के साथ शीर्ष पर है, जो खेल एवं शारीरिक शिक्षा क्षेत्र में बढ़ती रुचि का संकेत है।
सम्बंधित ख़बरें
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक
NEET पेपर लीक पर बच्चू कडू का बड़ा बयान, दोषियों को कठोर सजा की मांग
भीषण गर्मी से अमरावती में उष्माघात के मरीज बढ़े, 46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अन्य प्रमुख संस्थानों में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय 451, विदर्भ ज्ञान विज्ञान संस्था 439, बडनेरा प्रो. राम मेघे अभियांत्रिकी महाविद्यालय 177 तथा पी.आर. पोटे पाटिल अभियांत्रिकी महाविद्यालय 110 शामिल हैं। डिप्लोमा स्तर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन 123 तथा अंतर-विषयी अध्ययन 109, जबकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में 17 और मानविकी में 6 डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- अमरावती में अब टैक्स नहीं भरा तो कटेगा पानी का कनेक्शन! मनपा और मजीप्रा ने मिलाया हाथ, जानें नया नियम
466 PHD उपाधियां
समारोह में 466 शोधार्थियों को पीएचडी (आचार्य) की उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय 207 शोध उपाधियों के साथ अग्रणी है। मानविकी में 121, वाणिज्य एवं प्रबंधन में 74 तथा अंतर-विषयी अध्ययन में 64 शोध उपाधियां दी जाएंगी। इस अवसर पर डॉ. कमल रामकृष्ण गवई को राजनीति शास्त्र विषय में वाङ्गय पंडित (डी.लिट) की सर्वोच्च उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
42,317 स्नातक, 255 डिप्लोमा उपाधियां करेंगे प्रदान
उपकुलपति डॉ. मिलिंद बाराहाते ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 42.317 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधि तथा 255 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही 122 स्वर्ण पदक, 22 रजत पदक और 24 नगद पुरस्कार सहित कुल 168 सम्मान वितरित किए जाएंगे। पदक प्राप्त करने वाले 85 विद्यार्थियों में 67 छात्राएं और 18 छात्र हैं। इस प्रकार लगभग 80 प्रतिशत पदकों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है, जो शैक्षणिक गुणवत्ता में उनके बढ़ते वर्चस्व को दर्शाता है।
