Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पायलट साहिल मदान और यश किसके संपर्क में थे’, अजित पवार हादसे को लेकर अमोल मिटकरी ने कर बड़ा मांग

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार विमान हादसे की जांच के बीच विधायक अमोल मिटकरी ने पायलटों के बदलने और ब्लैक बॉक्स के जलने पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 28 जनवरी की सुबह की CDR जांच की मांग की है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 22, 2026 | 04:59 PM

एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amol Mitkari Raises Questions On Pilots: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजित पवार की 28 जनवरी को हुई विमान दुर्घटना ने राज्य की राजनीति में एक ऐसा शून्य पैदा कर दिया है, जिसे भरना नामुमकिन है। लेकिन अब इस हादसे की जांच को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक अमोल मिटकरी ने जो दावे किए हैं, उन्होंने पूरे मामले को एक रहस्यमयी मोड़ दे दिया है। मिटकरी ने सीधे तौर पर पायलटों की नियुक्ति और विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ की स्थिति पर सवाल उठाते हुए साजिश की ओर इशारा किया है।

पायलटों की नियुक्ति पर उठाए सवाल

विधायक अमोल मिटकरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन दो पायलटों का जिक्र किया जिन्हें पहले अजित पवार के विमान के लिए नियुक्त किया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि उस दिन साहिल मदन और यश नामक दो पायलट कहां थे और वर्तमान में उनकी स्थिति क्या है? मिटकरी का सबसे बड़ा दावा यह है कि यदि 28 जनवरी को सुबह 5 बजे से इन दोनों पायलटों की CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकाल ली जाए, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि वे किसके संपर्क में थे। उनका कहना है कि ब्लैक बॉक्स का डेटा तो बाद में भी मिल सकता है, लेकिन यह जानकारी अभी सबसे ज्यादा जरूरी है।

पायलट साहिल मदन व यश हे २८ जानेवारीला सकाळी पाच पासुन कुणाच्या संपर्कात होते याचा CDR जरी काढला तरी बरच चित्र क्लीयर होईल.@Fadanvis007 @mohol_murlidhar @CPMumbaiPolice — आ. अमोल गोदावरी रामकृष्ण मिटकरी (@amolmitkari22) February 22, 2026

सम्बंधित ख़बरें

केशोरीवासियों की सुध कब लेगा प्रशासन? 70 किमी का सफर, 20 साल से जारी संघर्ष

गोंदिया में सड़क पार कर रहे तेंदुए की दर्दनाक मौत, नवेगांव-नागझिरा कॉरिडोर में तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

वैकल्पिक मार्ग का ‘नक्शा’ भूले अधिकारी, परसवाड़ा-बोरा मार्ग बंद होने से जनता की बढ़ी मुसीबत

Chandrapur News: सुधीर मुनगंटीवार की वसंत देशमुख से सदिच्छा मुलाकात, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

ब्लैक बॉक्स के जलने पर संदेह

केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि दुर्घटना के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण विमान के दोनों फ्लाइट रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस पर तकनीकी सवाल उठाते हुए मिटकरी ने पूछा कि आखिर विमान की पूंछ में सुरक्षित रहने वाला ब्लैक बॉक्स कैसे जल सकता है? आमतौर पर ब्लैक बॉक्स को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह भीषण आग और दबाव को झेल सके, ऐसे में इसका क्षतिग्रस्त होना मिटकरी की नजर में संदेह के घेरे में है।

यह भी पढ़ें:- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे के जाम का ‘हर्जाना’, 1.2 लाख वाहनों को वापस मिलेगा टोल; FASTag में आएगा पैसा

अमोल मिटकरी लगातार उठा रहे आवाज

यह पहली बार नहीं है जब अमोल मिटकरी ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई है। वे पहले भी पूछ चुके हैं कि आखिरी समय पर पायलट क्यों बदले गए और विमान का चयन किस आधार पर किया गया था? उन्होंने विशेष रूप से पायलट सुमित कपूर की नियुक्ति पर सवाल खड़ा किया है, जो पहले ही निलंबन की कार्रवाई झेल चुके थे।

जैसे-जैसे समय बीत रहा है, इस हादसे को लेकर संदेह की परतें गहरी होती जा रही हैं। हालांकि, अब सभी की नजरें जांच एजेंसियों की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे ही इस विमान हादसे का असली सच सामने आने की संभावना है।

 

Ajit pawar plane crash investigation amol mitkari demanded cdrs of pilots sahil madan and yash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2026 | 04:59 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Ajit Pawar Plane Crash
  • Maharashtra
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.