Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चांदूर बाजार में टोल टैक्स के विरोध में आंदोलन, लिखित आश्वासन तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी

NH 353 Toll: चांदूर बाजार शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-353 पर प्रस्तावित हैदतपुरवडाला टोल प्लाजा के विरोध में सर्वपक्षीय संघर्ष समिति ने आंदोलन शुरू किया।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 19, 2026 | 05:46 PM

चांदूर बाजार टोल नाका (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chandur Bazar Toll Plaza Protest: अमरावती जिले के चांदूर बाजार शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 353 का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद ग्राम हैदतपुरवडाला के पास टोल प्लाजा का निर्माण कर इसे कुछ ही दिनों में शुरू करने की तैयारी थी।

जैसे ही इसकी भनक राजनीतिक दलों को लगी, भाजपा ने इसके खिलाफ ज्ञापन सौंपा। इसके बाद शनिवार को सर्वपक्षीय टोलमुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के पास शांतिपूर्ण ठिया आंदोलन और अनशन शुरू कर दिया। फोटो टोल नाका8 दिनों में निर्णय का आश्वासनआंदोलन की सूचना मिलते ही तहसीलदार गाडे और थाना प्रभारी ठाणेदार सोनोने तुरंत मौके पर पहुंचे।

हैदतपुरवडाला टोल नाका शुरू करने की तैयारी पर विरोध

उन्होंने आंदोलनकारियों की मांगों को संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि फिलहाल यह टोल टैक्स शुरू नहीं किया जाएगा और अगले 8 दिनों के भीतर टोल मुक्ति के संदर्भ में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद अनशनकारियों ने अपना अनशन समाप्त किया। सर्वपक्षीय आंदोलनकारियों ने प्रशासन के सामने मुख्य मांगें रखीं, जिनमें स्कूली छात्रछात्राओं को ले जाने वाली बसों तथा स्थानीय किसानों के वाहनों को पूरी तरह से टोल टैक्स मुक्त करने की मांग शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल

छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन

स्थानीय नागरिकों ने जताया रोष

आंदोलन में प्रदीप बंड, किशोर देशमुख, गौरव किटुकले, राजू भाऊ तंतरपाले, डॉ। तुषार देशमुख, निलेश पलसपगार, सचिन हीवराले, योगेश इसल, गोपाल रडके, प्रीतम मानपुरे, साजन मोहोड, श्रेयस बर्वे, संविधान मोहोड, ऋषिकेश अवसरमोल, रोहन पापळकर, गौतम खंडारे, गजानन देशमुख, करण खंडारे, लखन अर्डक, स्वप्निल नवलकर, राहुल ठाकरे सहित बड़ी संख्या में किसान और विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़े: Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

आंदोलनकारियों ने उठाई स्थायी टोल मुक्ति की मांग

लोकविकास संगठन के अध्यक्ष गोपाल मधुकराव भालेराव ने कहा कि हैदतपुरवडाला टोल नाका स्थायी रूप से बंद किया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो टोल नाके के 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय नागरिकों को टोल मुक्ति का लाभ मिलना चाहिए। इस प्राथमिक मांग पर कोई समझौता नहीं होगा। आज आंदोलनकारियों को मिला आश्वासन महज मौखिक है। लिखित आश्वासन के बिना आंदोलन स्थगित करना आम जनता को गुमराह करने जैसा है। जब तक हमें लिखित आश्वासन नहीं मिलता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

Protest against toll tax in chandur market warning to continue the struggle until written assurance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 05:07 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • Protestors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.