Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन

Chhatrapati Sambhajinagar Protests: छत्रपति संभाजीनगर के क्रांति चौक पर NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों व संगठनों का प्रदर्शन। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 20, 2026 | 09:20 PM

छत्रपति संभाजीनगर में विरोध प्रदर्शन (सोर्स: नवभारत फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Sambhajinagar Protest For Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को छत्रपति संभाजीनगर का ऐतिहासिक क्रांति चौक जनाक्रोश का केंद्र बन गया।

प्रदर्शनकारियों ने एनईईटी प्रश्नपत्र लीक प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। विभिन्न छात्र संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, वकिलो और नागरिक संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

सुबह से जुटने लगे छात्र, दोपहर तक बढ़ी भीड़

सोमवार सुबह से ही क्रांति चौक पर विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र और छात्र संगठन पहुंचने लगे थे। प्रारंभ में सीमित संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों की भीड़ दोपहर तक लगातार बढ़ती गई। शहर के प्रमुख महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। पूरे क्षेत्र में सरकार विरोधी नारों की गूंज सुनाई देती रही।

सम्बंधित ख़बरें

पेपर लीक के खिलाफ गडचिरोली में जनसैलाब: जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

ST बस का सफर हुआ महंगा! अमरावती से पंढरपुर समेत इन रूटों का किराया बढ़ा, देखें पूरी रेट लिस्ट

कबूतर चुराने की सजा मौत! अमरावती डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

BLO ड्यूटी से परेशान शिक्षक हाईकोर्ट जाएंगे, बढ़ते कार्यभार के खिलाफ रिट याचिका की तैयारी

एनईईटी प्रश्नपत्र प्रकरण पर जताया रोष

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि NEET पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का विश्वास कमजोर होता है और शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। आंदोलन में शामिल प्रतिनिधियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी तय की जाए।

सोनम वांगचुक के समर्थन में उठी आवाज

आंदोलन में शामिल सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने दिल्ली में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ कथित दुर्व्यवहार की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और किसी भी प्रकार की दमनात्मक कार्रवाई उचित नहीं मानी जा सकती। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण आंदोलनों के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की।

वकील संगठन और सामाजिक संस्थाओं ने दिया समर्थन

आंदोलन को व्यापक स्वरूप देने के लिए कई सामाजिक संगठनों और वकिल संगठनों ने भी भागीदारी निभाई। प्रतिनिधियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभावनाओं का सम्मान होना चाहिए और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

क्रांति चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने क्रांति चौक और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अतिरिक्त पुलिस बल, दंगा नियंत्रण दल और राज्य रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किए गए। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने की अपील की और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती।

यह भी पढ़ें: उम्मीद पोर्टल पर महाराष्ट्र ने रचा इतिहास, वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण में UP और तेलंगाना को पछाड़ बना नंबर-1

लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा सुधार की मांग

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। छत्रपति संभाजीनगर शहर में दिनभर आंदोलन को लेकर व्यापक चर्चा रही और बड़ी संख्या में नागरिक भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में दिखाई दिए।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Dharmendra pradhan resignation sambhajinagar protest for sonam wangchuk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 09:20 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.