-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Navneet Rana S Birthday Celebrated As Jan Seva Diwas
जनसेवा दिवस के रूप में मनाया गया नवनीत राणा का जन्मदिन
नवनीत राणा का जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया।

Amravati News: भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रैंड नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा का जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर शंकर नगर स्थित उनके कार्यालय में बधाई देने के लिए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और हजारों युवकयुवतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. संपूर्ण जिले में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिन को यादगार बनाया गया.
नवनीत राणा के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कार्यकर्ताओं ने सुबह आई अंबादेवी और एकविरा देवी मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया. इसके पश्चात गौरक्षण केंद्र में एक अनोखा कार्यक्रम हुआ, जहां पदाधिकारियों ने नवनीत राणा के वजन के बराबर गुड़ से उनकी तुलना गुड़तुला की और गायों को गुड़ खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया.
जनसेवा दिवस के संकल्प को पूरा करते हुए हजारों लाभार्थियों को शासकीय योजनाओं और व्यक्तिगत पहल के माध्यम से विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया. कृषि एवं स्वरोजगार के तहत 15 ट्रैक्टर, 25 सिलाई मशीन, 28 व्हीलचेयर, 600 चश्मों का वितरण, 40 भजन मंडलियों को भजन सामग्री और 27 साउंड सिस्टम प्रदान किए गए.
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में देह व्यापार का भंडाफोड़, सामरा नगर में पुलिस का छापा; 2 गिरफ्तार, 3 महिलाओं को कराया मुक्त
Amravati News: महात्मा फुले मार्केट का उद्घाटन कब? तीन साल से बंद पड़ी दुकानों पर उठे सवाल
भोकरबर्डी हादसे में उपअभियंता को निलंबित करने की मांग, किसान परिवार को मुआवजा देने की मांग तेज
Amravati News: नांदगांव खंडेश्वर में हर नागरिक को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, आरोग्य वर्धिनी केंद्र की बैठक
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 680 पीआर कार्ड और 698 नए राशन कार्ड वितरित किए. स्व. गोपीनाथ मुंडे दुर्घटना योजना के तहत 70 लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक सौंपे गए. समारोह में पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य, विधायक रवि राणा, अमरावती भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख, सुनील राणा और उपमहापौर सचिन भेंडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
इसी तरह पूर्व महापौर संजय नरवणे, रवि खांडेकर, सुनील काले, विक्की शर्मा, बादल कुलकर्णी, गंगा खारकर, स्नेहा लुल्ला, सुनील खराटे, डॉ. शेखर भुयार व अन्य उपस्थित थे.
Navneet rana s birthday celebrated as jan seva diwas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
Jul 09, 2026 | 05:49 PMक्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Jul 09, 2026 | 05:47 PMअंतरराष्ट्रीय संस्थाएं नहीं करती सही आकलन? स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, बोलीं- भारतीय महिलाओं को करते हैं इग्नोर
Jul 09, 2026 | 05:42 PMरेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
Jul 09, 2026 | 05:30 PMचलती कैब में बिना पूछे जलाई सिगरेट, ड्राइवर ने बीच रास्ते उतारे यात्री; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 09, 2026 | 05:25 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














