Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती मनपा चुनाव: महापौर-उपमहापौर के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी; 6 फरवरी को होगा फैसला

Amravati Mayor Election News: अमरावती मनपा में महापौर-उपमहापौर चुनाव की तैयारी पूरी। 2 फरवरी को कांग्रेस, भाजपा, बीएसपी और वायएसपी ने नामांकन दाखिल किए, 6 फरवरी को पहली आमसभा में मतदान होगा,

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Feb 03, 2026 | 07:20 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Municipal Corporation: अमरावती मनपा में जहां भाजपा का महापौर और युवा स्वाभिमान का उपमहापौर बैठना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन इस चुनाव की औपचारिका पूर्ण करने के उद्देश्य से अन्य पार्टियों की भी जोड़-तोड़ जारी है। इसी बीच नामांकन भरने के अंतिम दिन 2 फरवरी को कांग्रेस, भाजपा, बीएसपी, वायएसपी ने के उम्मीदवारों ने भी अपने-अपने नामांकन दाखिल किए है।

इस क्रम में महापौर पद हेतु कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रा। डॉ. संजय शिरभाते, भाजपा की ओर से श्रीचंद तेजवानी ने 3, व बीएसपी की ओर से ईस्माईल कासम लालुवाले ऐसे 5 नामांकन सहित उपमहापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से लुबना तनवीर सै। मखदुम, युवा स्वाभिमान के सचिन भेंडे ने 2 व बीएसपी के गुट नेता सचिन वैद्य ने ऐसे 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

ज्ञात हो कि बसपा, शिवसेना, एमआईएम और भाजपा के कई पार्षदों ने भी नामांकन पत्र उठाए थे। मगर नामांकन दर्ज करने के अंतिम समय में इन पार्टियों के पार्षद नदारद रहे। वही सबसे ज्यादा एमआईएम के प्रत्याशियों द्वारा उपमहापौर चुनाव में उतरने पर सबकी नजर टिकी थी, किंतु अंतिम समय में इस पार्टी के उम्मीदवार कही दिखाई नहीं दिए।

सम्बंधित ख़बरें

उल्हासनगर मनपा महापौर-उपमहापौर चुनाव, शिंदे शिवसेना की अश्विनी निकम बनीं महापौर

अमरावती पोहरा चिरोड़ी के जंगलों में बाघ की दस्तक; कैमरा ट्रैप में कैद हुई तस्वीरें, वन विभाग अलर्ट

India US Trade Deal पर भड़के प्रकाश आंबेडकर, बोले- क्या अब मोदी सरकार अमेरिका के इशारों पर नाच रही है?

शर्मिला गायकवाड़ बनीं ठाणे की 23वीं मेयर पर नहीं लिया ऑफिस का चार्ज, कहा- ‘भाई’ के आने पर ही कुर्सी पर बैठूंगी

पद पार्टी उम्मीदवार नामांकन पत्रों की संख्या
महापौर भाजपा श्रीचंद तेजवानी 03
महापौर कांग्रेस प्रा. डॉ. संजय शिरभाते 01
महापौर बीएसपी ईस्माईल कासम लालुवाले 01
उपमहापौर युवा स्वाभिमान सचिन भेंडे 02
उपमहापौर कांग्रेस लुबना तनवीर सै. मखदुम 01
उपमहापौर बीएसपी सचिन वैद्य 01

यह भी पढ़ें:- अकोला मनपा में स्वीकृत सदस्य पदों को लेकर सियासी हलचल तेज, पार्टियों में मंथन शुरू

6 फरवरी को होगा चुनाव

विभागीय आयुक्त डॉ.  श्वेता सिंघल के आदेशानुसार पहली बैठक में जिलाधिकारी आशीष येरेकर की अध्यक्षता में अमरावती महापौर एवं उपमहापौर का चुनाव शुक्रवार, 6 फरवरी को नवनिर्वाचित मनपा सदन की पहली आमसभा में किया जाएगा। महापौर के निर्वाचन के पश्चात आगे की कार्यवाही नवनिर्वाचित महापौर को सौंपी जाएगी।

Mravati manpa mayor deputy mayor nomination list election date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 07:20 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.