Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज

Chandrapur Civic Politics: चंद्रपुर महानगरपालिका की आमसभा में स्वीकृत पार्षदों की नियुक्ति का मुद्दा एजेंडे में शामिल नहीं होने पर राजनीतिक विरोध तेज हो गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 09, 2026 | 04:34 PM

चंद्रपुर मनपा- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chandrapur Municipal Corporation: चंद्रपुर महानगरपालिका की आमसभा बुधवार को भारी हंगामे के बीच संपन्न हुई थी, लेकिन बैठक के दौरान सामने आए राजनीतिक घटनाक्रम अब शहर की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा कर रहे हैं। स्वीकृत पार्षदों की नियुक्ति का मुद्दा एजेंडे में शामिल नहीं किए जाने से भाजपा, कांग्रेस और शिवसेना (युबीटी) के कई नेताओं ने नाराजगी जताई। इसके बाद कोरम को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। सूत्रों के अनुसार, बैठक से दो दिन पहले सभी दलों के गुट नेताओं ने महापौर से स्वीकृत पार्षदों की नियुक्ति का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल करने की मांग की थी, लेकिन ऐसा नहीं होने पर विपक्ष ने विरोध का रास्ता अपनाया।

इसी दौरान भाजपा में विधायक किशोर जोरगेवार समर्थक कुछ पार्षद बैठक से दूर रहे, जबकि सांसद प्रतिभा धानोरकर समर्थक कांग्रेस पार्षदों ने मनपा मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। वहीं, शिवसेना (उद्धव) के अधिकांश पार्षद भी प्रारंभ में अनुपस्थित रहे। परंतु विजय वडेट्टीवार समर्थक पार्षदों ने बाद में पहुंच कर कोरम को पूरा कर दिया था। यहीं नहीं बीएसपी पार्षद सोनिया उंदीरवाडे और निर्दलीय नंदू नागरकर भी वडेट्टीवार समर्थक पार्षदों के साथ दिखाई दिए थे। इससे सत्ता पक्ष को अप्रत्यक्ष समर्थन मिलने की चर्चा शुरू हो गई।

मुश्किल जगह का दर्द शहर के विकास पर दिख रहा असर

बताया जाता है कि आधा साल बीत जाने के बाद भी लोगों की समस्याओं पर सही ढंग से काम न होने को लेकर पार्षद परेशान है। जो काम हो रहे है उसमें पक्षपाती रवैया अपनाया जा रहा है। अभी चौधरी नामक एक पार्षद अनिश्चितकालिन भूख-हडताल पर बैठे थे। कुछ नेताओं की निजी महत्वाकांक्षा व गुटबाजी का असर पूरे शहर के विकास पर होता देख, पार्षद अंदर से संतप्त बताए जा रहे है। यह राजनीतिक नौटंकी एकबार के लिए खत्म हो जाए, इस भावना को लेकर संभवतः बेमेल गठजोड की मनपा में नए समिकरणों पर विचार होने की बात राजनीतिक जानकार कह रहे है।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग

महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?

Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद

ये भी पढ़े: चंद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला नर तेंदुए का शव, टक्कर से सिर में लगी न्यूरोलॉजिकल शॉक से मौत

भाजपा-शिवसेना (युबीटी) गठबंधन में मतभेद के संकेत

बुधवार की महासभा में भाजपा-शिवसेना (युबीटी) गठबंधन के भीतर भी मतभेद की चर्चा रही। स्थायी समिति के सभापति मनस्वी संदीप गिन्हे और उपमहापौर प्रशांत दानव प्रारंभ में बैठक में मौजूद नहीं थे। कोरम पूरा होने की जानकारी मिलने के बाद दोनों सदन में पहुंचे थे। इस घटनाक्रम ने गठबंधन के भीतर समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chandrapur municipal corporation political equations approved councillors

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 04:34 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.