अमरावती में बारिश ने फिर दिया झटका, कई तहसीलों में सामान्य से कम बारिश, खरीफ फसलों को लेकर किसान चिंतित
Amravati Weather Update: अमरावती जिले में मानसून के बीच बारिश का जोर कमजोर पड़ गया है। जून से अब तक 496.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है, लेकिन अचलपुर में सामान्य की तुलना में केवल 66.5 प्रतिशत बारिश हुई।
अमरावती बारिश- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Rainfall Shortage In Amravati: अमरावती जिले में मानसून के बीच एक बार फिर बारिश की बेरुखी देखने को मिल रही है। शनिवार को सुबह से अमरावती शहर सहित जिले के कई इलाकों में काले बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की फुहारों ने दस्तक दी, लेकिन जोरदार बारिश नहीं हुई। इससे किसानों को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा। उपलब्ध तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार जून से अब तक जिले में कुल 496.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है। यह इसी अवधि की सामान्य 387.7 मिमी बारिश से 109.1 मिमी अधिक है। हालांकि, जून से सितंबर तक होने वाली 862 मिमी की सामान्य मानसूनी बारिश की तुलना में अब तक केवल 57.6 प्रतिशत बारिश ही दर्ज हुई है। ऐसे में आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद बनी हुई है।
अगस्त में भी बारिश का जोर कमजोरजिले में शुक्रवार तक अगस्त में 14 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जबकि शनिवार को जिले में औसतन महज 0.2 मिमी बारिश हुई। इससे अगस्त के शुरुआती दिनों में भी मानसून के कमजोर रहने का संकेत मिल रहा है। लगातार बादल छाने के बावजूद अपेक्षित बारिश नहीं होने से खेतों में फसलों को पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही है। यदि आने वाले दिनों में बारिश ने जोर नहीं पकड़ा तो इसका असर खरीफ फसलों की स्थिति पर पड़ सकता है। नांदगांव खंडेश्वर में सबसे अधिक बारिशजून से अब तक सामान्य बारिश की तुलना में नांदगांव खंडेश्वर में 140.6 प्रतिशत और चांदूर रेलवे में 123.6 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है।
खरीफ फसलों को लेकर किसान चिंतित
दर्यापुर में 105.8, अंजनगांव सुर्जी में 105.4, चांदूर बाजार में 103.4 और धामणगांव रेलवे में 96.9 प्रतिशत बारिश हुई है। इन तहसीलों में बारिश की स्थिति जिले के अन्य हिस्सों की तुलना में बेहतर है। अचलपुर में सबसे कम बारिशवहीं चिखलदरा में 74.1 प्रतिशत, धारणी में 84, अमरावती में 89.2 और भातकुली में 75 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है। अचलपुर में यह आंकड़ा केवल 66.5 प्रतिशत, जबकि वरुड में 72.7 प्रतिशत है। इससे जिले के कई हिस्सों में बारिश की कमी साफ दिखाई देती है। विशेषकर अचलपुर और वरुड में सामान्य की तुलना में कम बारिश किसानों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
परसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
बादल छाए, फुहारें पड़ीं, इंतजार जारी
शनिवार को अमरावती शहर सहित जिले के कई हिस्सों में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ने से वातावरण में ठंडक बनी, लेकिन अपेक्षित जोरदार बारिश नहीं हुई। मौसम के बदले मिजाज के बीच किसान अब अच्छी बारिश की राह देख रहे हैं। आगामी दिनों में मानसून सक्रिय होने पर ही बारिश की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
जून से अब तक बारिश
| बारिश का विवरण | आंकड़ा |
|---|---|
| जून से अब तक बारिश | 496.8 मिमी |
| सामान्य के मुकाबले | 57.6% |
| अगस्त में अब तक | 14.2 मिमी |
| शनिवार की औसत बारिश | 0.2 मिमी |
| सबसे अधिक बारिश-नांदगांव खंडेश्वर | 140.6% |
| सबसे कम बारिश- अचलपुर | 66.5% |
