बार-बार जिले के दौरे से माहौल खराब कर रहे किरीट सोमैया, सांसद वानखड़े का भाजपा नेता पर बड़ा हमला

अमरावती जिले में अवैध जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र दाखिले को लेकर सांसद बलवंत वानखेड़े ने भाजपा नेता किरीट सोमैया पर कई सवाल खड़े किए है। सांसद ने आरोप लगाया है कि सोमैया बेवजह परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
अमरावती जिले में अवैध जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र दाखिले को लेकर सांसद बलवंत वानखेड़े ने भाजपा नेता किरीट सोमैया पर कई सवाल खड़े किए है। सांसद ने आरोप लगाया है कि सोमैया बेवजह परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
सांसद बलवंत वानखेड़े और किरीट सोमैया (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on: 
Updated on: 

Amravati News In Hindi: जिले में अवैध जन्म व मृत्यु दाखिले को लेकर भाजपा नेता किरीट सोमैया कोई भी तथ्य नहीं होने के बावजूद आरोप लगाए जा रहे हैं। जिससे जिले का सामाजिक सद्भाव वातावरण के साथ नाहक बदनामी हो रही है।

जिससे छात्रों को समय पर दाखिले नहीं मिलने से उनका नुकसान होने का आरोप सांसद बलवंत वानखड़े ने लगाया। संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उक्त  आरोप उन्होंने लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जांच करने के बाद जिले में रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से नहीं रहने की बात प्रशासन ने कही है।

जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन किए रद्द

वानखेड़े ने तथ्यों के साथ बताया कि जिले में केवल कुछ त्रुटियां को लेकर केवल 517 जन्म प्रमाण पत्र आवेदन रद्द किया है, जबकि गत 2 वर्षों में 7031 आवेदन को मंजूरी दी गई है। अनेक तहसीलों में एक भी आवेदन पत्र रद्द नहीं किया गया। जिले में सर्वाधिक अचलपुर में 324 आवेदन रोके गए हैं। सांसद ने कहा की किरीट सोमैया प्रशासन पर बेवजह घड़ी-घड़ी  जांच करने का दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधीश को इस बारे में लिखित रूप से पत्र दिया था कि, इससे छात्रों के प्रमाण पत्र के लिए दिक्कतो को लेकर  कार्रवाई करने को कहा था। तहसीलदारों द्वारा जांच के बाद स्पष्ट हो गया था कि जिले में कहीं पर भी अवैध निवासियों को जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया गया , फिर भी सोमैया निरंतर जिले का दौरा कर राजकीय नौटंकी कर रहे हैं। सांसद ने इसको लेकर उनकी निंदा की।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन बिना किसी दबाव के काम करे और नागरिकों को अनावश्यक परेशान न करे। संवाददाता सम्मेलन में सांसद बलवंत वानखड़े , पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर, ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष बब्लू देशमुख, शहर अध्यक्ष बब्लू शेखावत,पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप, पूर्व महापौर विलास इंगोले व मिलिंद चिमोटे,  युवा कांग्रेस प्रवक्ता इसरार आलम, साथ ही नजीर खान, अमीन खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

सौमैया के दौरे कराए बंद

इस संदर्भ में कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधी मंडल ने पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया से मुलाकात कर जिले का माहौल खराब कराने वाले किरीट सौमैया के बार बार जिले दौरे को बंद करने और जन्म प्रमाण पत्र वितरण कराने की मांग की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com