-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Announcement Of The Executive Committee Of Maharashtra Pradesh Congress Committee
महाराष्ट्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा, सपकाल की टीम में कौन है शामिल?
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra Congress: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में कांग्रेस के कई वरिष्ठ और युवा नेताओं को अहम पद मिले हैं। यह टीम महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरणों और आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Maharashtra Congress News: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें राजनीतिक मामलों की समिति में 36 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में 16 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 38 उपाध्यक्ष, 5 वरिष्ठ प्रवक्ता, 108 महासचिव, 95 सचिव और 87 नेता शामिल हैं।
हर्षवर्धन सपकाल को प्रदेश अध्यक्ष बने लगभग छह महीने हो गए हैं। लेकिन अभी तक कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची जारी नहीं हुई थी। छह महीने के इंतज़ार के बाद मंगलवार देर रात सूची जारी कर दी गई। इस सूची में ज़्यादातर पुराने नेता ही हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर नए चेहरों को भी जगह दी गई है।
कौन-कौन है शामिल
राजनीतिक मामलों की समिति और कार्यकारी समिति में राज्य प्रभारी रमेश चेन्निथला, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, रजनी पाटिल, माणिकराव ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, बालासाहेब थोरात, विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, सतेज पाटिल, मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ और राज्य के अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
अनंत गाडगिल, अतुल लोंढे, धीरज देशमुख, गोपाल तिवारी, सचिन सावंत को वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया। श्रीनिवास बिक्कड़ को एक बार फिर मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया।
Congratulations to all members of the Political Affairs Committee and newly appointed different Office-bearers and District Congress Committee Presidents of the Maharashtra Pradesh Congress Committee.
Best wishes.@INCMaharashtra @INCIndia https://t.co/fzHHPSc6Qu — ved prakash vidrohi (@vpvidrohi) July 30, 2025
कांग्रेस में असंतोष का नाटक शुरू
बहुप्रतीक्षित राज्य कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद कुछ लोग खुश हैं, जबकि कुछ कथित तौर पर नाखुश हैं। समझा जाता है कि कुछ वरिष्ठ नेता सूची में नामों के क्रम से भी नाखुश हैं।
कांग्रेस के पुनर्गठन का एक नया दौर?
इस नई कार्यकारिणी के ज़रिए कांग्रेस ने संगठन को मज़बूत करने और समाज के हर वर्ग को शामिल करने की कोशिश की है। कांग्रेस हलकों में चर्चा है कि अनुभवी नेताओं की मौजूदगी पार्टी को स्थिरता प्रदान करेगी, वहीं नए चेहरों की भागीदारी से जनसंपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।
संभागीय संगठन भी शामिल
नई कार्यकारिणी में पार्टी के विभिन्न संबद्ध संगठनों के अध्यक्ष भी शामिल हैं:
अध्यक्ष महिला कांग्रेस
अध्यक्ष युवा कांग्रेस
सेवादल के मुख्य समन्वयक
एनएसयूआई (छात्र कांग्रेस) अध्यक्ष
इंटक (मजदूर संघ) अध्यक्ष
एससी विभाग अध्यक्ष
एडवोकेट गणेश पाटिल – संयोजक
ये भी पढ़े: Solapur News: दक्षिण सोलापुर के बांध पानी के नीचे, कर्नाटक से टूटा संपर्क
राजनीतिक समीकरण और टीम संरचना
यह कार्यकारिणी महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी चुनावी रणनीति और सामाजिक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए गठित की गई है। यह कार्यकारिणी नेतृत्व, संगठनात्मक कौशल, अनुभवी मार्गदर्शन और युवा उत्साह के बीच संतुलन बनाने के प्रयास को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
नागपुर ग्रामीण के नए अध्यक्ष बने अश्विन बैस
राज्य के विविध जिलों में नए शहर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। बता दें कि अश्विन दिलीप बैस को नागपुर ग्रामीण का नया शहर अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए शहर अध्यक्ष की नियुक्तियों के लिए आदेश जारी किए गए। नए आदेश को तत्काल रूप से लागू करने का आदेश दिया।
इसके बाद नागपुर ग्रामीण समेत कुल 13 नए शहर अध्यक्ष की घोषणा की गई। इसमें अश्विन दिलीप बैस को नागपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई।राज्य में जल्द ही स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। अब कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी ने सैकड़ों का ध्यान आकर्षित किया है।
Announcement of the executive committee of maharashtra pradesh congress committee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













