अमरावती: मोर्शी ओपन जेल में फर्जीवाड़ा! मां की बीमारी का झूठा बहाना बना कर, कैदी ने जेल प्रशासन को किया गुमराह
Amravati Fraud News: अमरावती की मोर्शी ओपन जेल में कैदी ने पैरोल के लिए मां के नाम पर फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जमा किया। खुलासा होने पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया।
- Written By: अंकिता पटेल
फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट, मोर्शी जेल,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Morshi Open Jail News: अमरावती मोर्शी ओपन जेल में सजा काट रहे एक कैदी द्वारा अपनी मां के नाम पर फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जमा कर जेल प्रशासन को गुमराह करने का गंभीर मामला सामने आया है। सच सामने आने के बाद मोर्शी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी कैदी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया।
सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता अरविंद पंजाबराव चव्हाण (48) मोर्शी स्थित खुली जेल में पुलिस हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। आरोपी कैदी रूपेश मोहन कडुकार (42,खुली जेल, मोर्शी) वहां अपनी सजा काट रहा है।
जांच में यह बात सामने आई कि 17 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे आरोपी कैदी रूपेश कडुकार ने जेल से कोई विशेष रियायत या पैरोल छुट्टी पाने के उद्देश्य से अपनी मां के नाम का एक मेडिकल सर्टिफिकेट जेल प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया था।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं
पुणे मनपा का बड़ा फैसला: सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी अब ठेकेदारों पर; हर 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट
हर दिन महंगा हो रहा ईंधन! नागपुर में 4 दिन में पेट्रोल-डीजल 4 रुपए महंगा; आम आदमी परेशान
Navi Mumbai Airport का नाम ‘दीबा पाटिल’ रखने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, सरकार के पाले में आई गेंद
धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज
प्रशासन द्वारा जब इस प्रमाणपत्र की गंभीरता से जांच और तस्दीक की गई, तो पत्ता चला कि कैदी द्वारा जमा किया गया यह मेडिकल सर्टिफिकेट पूरी तरह से नकली और फर्जी था। आरोपी ने अपनी मां की बीमारी का झूठा बहाना बनाकर जेल अधिकारियों के साथ चोखाधड़ी करने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें:-आसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं
दस्तावेजों की जालसाजी साबित होने के बाद 18 मई को औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई, मोशी पुलिस ने अरविंद चव्हाण की शिकायत पर आरोपी कैदी रूपेश कचुकार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
