-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Morshi Open Jail Fake Medical Certificate Case Hindi
छुट्टी पाने के लिए कैदियों का कारनामा, मोर्शी ओपन जेल में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का खुलासा
Morshi Open Jail Case: महाराष्ट्र के मोर्शी खुले कारागृह में छुट्टी पाने के लिए कथित फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर चार कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

Morshi open jail (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Jail News: अमरावती स्थानीय जिला केंद्रीय कारागृह के बाद अब मोर्शी स्थित खुले कारागृह में भी छुट्टी पाने के लिए फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में मोर्शी ओपन जेल प्रशासन की शिकायत पर 4 कैदियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मोर्शी खुले कारागृह में सजा काट रहे गजानन उर्फ विपीन रामकृष्ण पातोड कैदी क्रमांक 1012 ने अपनी मां की बीमारी का फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र के साथ छुट्टी के लिए आवेदन के साथ प्रस्तुत किया था। वहीं भीमराव उरकुडा बनकर कैदी क्रमांक 815 ने छुट्टी के आवेदन में घर निर्माण कार्य का कारण बताया था।
मेडिकल प्रमाणपत्र और अन्य कागजात फर्जी
इसी प्रकार मनोज रामाजी चवरे कैदी क्रमांक 951 ने पत्नी की बीमारी का प्रमाणपत्र लगाया था, जबकि तुफान इंदलसिंग यादव कैदी क्रमांक 816 ने अपनी मां की बीमारी का मेडिकल प्रमाणपत्र आवेदन के साथ संलग्न किया था।छुट्टी मंजूर करने से पहले मोर्शी खुले कारागृह प्रशासन द्वारा संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में प्रस्तुत मेडिकल प्रमाणपत्र और अन्य कागजात फर्जी पाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में 3 घंटे की मुसलधार बारिश; अस्पताल में घुसा पानी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
अमरावती यौन शोषण मामला: SIT ने 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अश्लील VIDEO कांड में बढ़ेंगी मुश्किलें
भंडारा में 283 स्कूल बसों और वैनों की जांच, RTO को मिले कई नियम उल्लंघन
अमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
ये भी पढ़े: विदर्भ में किसान आत्महत्याएं रोकने के लिए नितिन नितिन गडकरी ने बताया उपाय, जाने क्या है उनका अगला प्लान?
मोर्शी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
इसके बाद कारागृह कर्मचारी अरविंद पंजाबराव चव्हाण ने मोर्शी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों कैदियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से जेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है और अब रजा आवेदन प्रक्रिया की जांच और अधिक सख्ती से किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Morshi open jail fake medical certificate case hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महागांव की देशी शराब दुकान बंद करने का आदेश रद्द
Jun 25, 2026 | 12:55 PMदेवास में दर्दनाक हादसा: उफनते नाले में बहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी, 10 किलोमीटर दूर मिला एक शव
Jun 25, 2026 | 12:52 PMमहाराष्ट्र में बिजली होगी सस्ती, 2029-30 तक प्रति यूनिट दर 7.43 रुपये होने का CM फडणवीस का बड़ा दावा
Jun 25, 2026 | 12:48 PM‘संविधान हत्या दिवस’ पर NCERT का बड़ा ऐलान, 9वीं की किताब में शामिल किया आपातकाल का चैप्टर, जेपी का भी जिक्र
Jun 25, 2026 | 12:47 PMऊंची इमारत बनानी है? नागपुर एयरपोर्ट के 56 किमी दायरे में ऊंचे निर्माण के लिए NOC जरूरी
Jun 25, 2026 | 12:46 PMचंद्रपुर में मोनसून की दस्तक; 2 दिन तक हुई मुसलधार बारिश
Jun 25, 2026 | 12:46 PM‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी बिकीं टिकटें
Jun 25, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














