विधान परिषद चुनाव: महाविकास आघाड़ी के हर्षजीत देशमुख ने भरा नामांकन, यशोमति ठाकुर बनीं कांग्रेस पर्यवेक्षक
Amravati MLC Election: अमरावती विधान परिषद चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
- Written By: रूपम सिंह
हर्षजीत देशमुख (सोर्स-नवभारत)
Amravati MLC election Harshjeet Deshmukh: विधान परिषद चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी के अधिकृत उम्मीदवार एवं कांग्रेस नेता व नागपुर के सॉप्टवेयर व्यवसायी हर्षजीत देशमुख ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया के तहत फिलहाल केवल ‘ए फॉर्म’ जमा किया, जबकि ‘बी फॉर्म’ 1 जून को दाखिल किया जाएगा।
इस समय सांसद बलवंत वानखेड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू शेखावत, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप, मनपा गुट नेता विलास इंगोले तथा पार्षद मिलिंद चिमोटे, राकांपा (शरद पवार गुट) के हेमंत देशमुख सहित कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
यशोमति ठाकुर पर्यवेक्षक नियुक्त
विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अमरावती निर्वाचन क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री एड. यशोमती ठाकुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय, पार्टी पदाधिकारियों से संवाद तथा चुनावी गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी वे संभालेंगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
पनवेल में स्पेनिश थीम पर बनेगी लग्जरी प्लॉटेड टाउनशिप, अलदर्स ग्रुप ने लॉन्च किया सेवन सिएरा
12 साल की मासूम का रेप फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, वर्धा में हुई नसरापुर जैसी दरिंदगी, अस्पताल के बाहर बवाल!
सभी घटक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश और संगठन के निर्णय का सम्मान करते हुए चुनाव मैदान में उतरे हैं। महाविकास आघाड़ी के सभी घटक दलों का समर्थन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग हमें विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
– हर्षजीत देशमुख, (प्रत्याशी, राष्ट्रीय कांग्रेस)
यह भी पढ़ें:- टिपेश्वर अभयारण्य में शिकार को लेकर भिड़े बाघिन और तेंदुआ, “डेज़ी” बाघिन के हमले में 4 वर्षीय तेंदुए की मौत
अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व करेगा
देशमुख ने महाविकास आघाड़ी और कांग्रेस के निर्देशानुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी की है, लेकिन उनकी उम्मीदवारी पर अंतिम निर्णय 1 जून को ‘बी-फॉर्म’ दाखिल होने के बाद ही माना जाएगा। हालांकि टिकट की दौड़ में अभी भी एक-दो अन्य नामों पर चर्चा जारी है। अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व करेगा।
– बबलू देशमुख, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष
