अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
Amravati Crime News: अमरावती के परतवाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और झूठी पहचान के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
- Written By: अंकिता पटेल
अमरावती अपराध, परतवाड़ा थाना, नाबालिग मामला,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Minor Assault Case: अमरावती जिले के जुडवा नगरी में अयान अहमद का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था तो फिर एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। परतवाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को 30 वर्षीय युवक ने अपना झूठा नाम बताकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
बदनाम करने की धमकी
शिकायत के अनुसार घटना 4 से 8 मई के दौरान घटित हुई। आरोपी ने 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता को अपना नाम ‘कपूर’ बताया था। उसने अपना असली नाम और धर्म छिपाकर नाबालिग को गांव के ही महादेव मंदिर के पास स्थित एक खेत में मिलने के लिए बुलाया, वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
झूठी पहचान बताकर दुष्कर्म का आरोप
पहली बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने यह बात अपनी मां या किसी और को बताई, तो वह उसे बदनाम कर देगा। इस बदनामी और धमकी देकर आरोपी ने लड़की के साथ बार-बार शारीरिक संबंध स्थापित किए। आरोपी के लगातार बढ़ते उत्पीड़न और प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने अपनी हिम्मत जुटाई और अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में 48 घंटे में 280 मिमी बारिश के बाद भी नहीं थमी सेंट्रल रेलवे, 210 पंपों की मदद से ट्रैक रहे पूरी तरह
अंडरग्राउंड केबलिंग के नाम पर नागपुर की सड़कें खोदकर भूली कंपनियां; विधायक ठाकरे ने महावितरण को दी चेतावनी
Amravati Crime: फ्रेजरपुरा में किराना दुकान से नकदी और राशन चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Akola News: वारकरियों की सेवा में जुटा गोपालकृष्ण गोसेवा केंद्र, 9 जुलाई को होगा प्रस्थान
इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ परतवाड़ा पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान पीड़िता को पता चला कि जिस युवक ने खुद का नाम कपूर बताया था, उसका असली नाम मो. शारीक मो. शरीफ (30) है।
यह भी पढ़ें:-वर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
परतवाड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अमरावती जिले में महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार चढ़ती जा रही है। इससे महिलाओं दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है।
