Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola News: वारकरियों की सेवा में जुटा गोपालकृष्ण गोसेवा केंद्र, 9 जुलाई को होगा प्रस्थान

Pandharpur Wari Medical Team: अकोला के गोपालकृष्ण गोसेवा एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से 36वें वर्ष भी पंढरपुर वारी के लिए वैद्यकीय सेवा पथक रवाना होगा।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 04, 2026 | 03:10 PM

Pandharpur Wari (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Pandharpur Wari: पिछले 36 वर्षों से आषाढ़ी वारी के दौरान पंढरपुर जाने वाले विठ्ठल भक्त वारकरियों की निस्वार्थ सेवा करने वाले कानशिवनी स्थित गोपालकृष्ण गोसेवा एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से इस वर्ष भी संत तुकाराम महाराज पालकी के साथ वैद्यकीय एवं सेवा पथक पंढरपुर रवाना होगा। 9 से 25 जुलाई तक पंढरपुर वारी मार्ग पर वारकरियों को चिकित्सा, भोजन तथा अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह सेवा अभियान संचालित किया जाएगा।

सेवा पथक के प्रस्थान समारोह का आयोजन 9 जुलाई को सुबह 9 बजे अलसी प्लॉट स्थित जोगी भवन में किया गया है। समारोह में भक्तराज महाराज वाघमारे, सुजीत महाराज देशमुख तथा संतोष महाराज पिसे प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। होगा वाहन का पूजन इस अवसर पर वैद्यकीय सेवा वाहन का पूजन कर सेवा पथक को पंढरपुर के लिए रवाना किया जाएगा। वारी मार्ग पर वारकरियों की सुविधा के लिए वैद्यकीय विभाग, चरण सेवा विभाग, अल्पोपहार विभाग, चश्मा विभाग, अन्न विभाग, वाहन विभाग तथा मार्ग नियोजन विभाग की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

तन, मन, धन से सहयोग की अपील

प्रकल्प प्रमुख के रूप में गोपाल घाटे, संजय वाघमारे, भारत भोर, अमोल वाघमारे, मारोती वाघमारे तथा दादा साबले संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व संभालेंगे। संयोजक प्रकाश वाघमारे ने सेवाभावी नागरिकों से इस अभिनव सेवा उपक्रम में तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में 48 घंटे में 280 मिमी बारिश के बाद भी नहीं थमी सेंट्रल रेलवे, 210 पंपों की मदद से ट्रैक रहे पूरी तरह

अंडरग्राउंड केबलिंग के नाम पर नागपुर की सड़कें खोदकर भूली कंपनियां; विधायक ठाकरे ने महावितरण को दी चेतावनी

Amravati Crime: फ्रेजरपुरा में किराना दुकान से नकदी और राशन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Amravati District: शिराजगांव कसबा थाना में आवास संकट, पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहने को मजबूर

ये भी पढ़े: Melghat News: स्मार्ट मीटर को लेकर मेलघाट में बढ़ा विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी

पंढरपुर वारी में 36 वर्षों की परंपरा

इस सेवा अभियान को गोपालकृष्ण गोसेवा केंद्र कानशिवनी, रामदेव बाबा श्याम बाबा सेवा समिति, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी सुंदरकाण्ड समिति, आदर्श गोसेवा प्रकल्प, सिंधू सीनियर सिटीजन आश्रम, बोलहाई माता सेवा समिति पुणे, संत ज्ञानेश्वर महाराज सेवा समिति तथा संत गजानन महाराज आरती मंडल कानशिवनी का सहयोग प्राप्त हो रहा है। गोपालकृष्ण गोसेवा केंद्र कानशिवनी की ओर से सभी श्रद्धालु एवं नागरिकों से प्रस्थान समारोह में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Pandharpur wari medical seva pathak akola 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 02:48 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Ashadhi Wari
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.