Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेलघाट में तेंदूपत्ता और महुआ बने आजीविका की रीढ़, आदिवासी अर्थव्यवस्था को दे रहे मजबूती

Melghat News: सतपुड़ा की वादियों में तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण के जरिए हजारों आदिवासी परिवार आत्मनिर्भर बन रहे हैं। ग्रामीण अब शासन से उचित मूल्य और पारदर्शी भुगतान की मांग कर रहे हैं।

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 12, 2026 | 07:37 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Forest Produce News: अमरावती सतपुड़ा की हरियाली से घिरे मेलघाट में तेंदूपत्ता और महुआ आज भी आदिवासी जीवन की असली ताकत बने हुए हैं। इन वन उपजों के सहारे हजारों परिवार न केवल अपनी रोजीरोटी चला रहे हैं, बल्कि अपनी परंपरा और आत्मनिर्भरता को भी मजबूती दे रहे हैं।

तेंदूपत्ता, जिसका उपयोग बीड़ी निर्माण में किया जाता है, ग्रामीणों के लिए नकद आय का प्रमुख स्रोत है। गांव-गांव से महिलाएं, पुरुष और युवा सुबह से ही जंगलों में पत्ते तोड़ने निकलते हैं और दिनभर की मेहनत के बाद उन्हें इकट्ठा कर बिक्री के लिए तैयार करते हैं।

यह कार्य न केवल रोजगार देता है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी तरह महुआ भी स्थानीय अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है। महुआ के फूलों और फलों का संग्रहण कर ग्रामीण अतिरिक्त आय अर्जित करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती में पगडंडी सड़कों का सच; कागजों में पूरी, जमीन पर अधूरी; नई योजना पर उठे सवाल

अमरावती में सुरेश भट स्मारक व गजल गुरुकुल बनेगा; चंद्रशेखर बावनकुले ने भीमराव पांचाले के सम्मान में घोषणा

अमरावती गौ सेवा संकल्प के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में भव्य रक्तदान शिविर, 19 अप्रैल को होगी गौ रक्त तुला

बारदाना संकट से नांदगांव खंडेश्वर में तुअर-चना खरीद ठप, आंदोलन की चेतावनी

इसके अलावा महुआ का उपयोग खाद्य पदार्थों, औषधियों और पारंपरिक पेय निर्माण में भी किया जाता है। महुआ के पेड़ आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली से गहराई से जुड़े हुए हैं।

यहां के जानकारों का मानना है कि यदि तेंदूपत्ता और महुआ जैसी वन उपज का उचित मूल्य निर्धारण, पारदर्शी खरीद व्यवस्था और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, तो आदिवासी परिवारों की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है।

शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य, बेहतर विपणन और संग्रहण सुविधाओं पर ध्यान देने से यह क्षेत्र और अधिक सशक्त बन सकता है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी मेलघाट के जंगलों में तेंदूपत्ता और महुआ की खुशबू के साथ आदिवासी परिवार बेहतर भविष्य की उम्मीदों के साथ जुटे हैं। यदि प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए, तो यह व्यवस्था न केवल रोजगार का स्थायी साधन बनेगी, बल्कि आदिवासी समाज के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार भी सिद्ध होगी।

एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार, ये वन उपज केवल आय का साधन नहीं, बल्कि मेलघाट के आदिवासी जीवन की पहचान हैं। इनके माध्यम से ग्रामीण अपने श्रम और परंपरा दोनों को आगे बढ़ा रहे हैं।

Melghat tribal economy tendupatta and mahua collection updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2026 | 07:34 PM

Topics:  

  • Amravati News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.